Advertisment

Weather Update : आने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, 3 दिन बाद बदलेगा पारा

Weather Update : दाखिल होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, 3 दिन बाद बदलेगा पारा Weather Update: Western Disturbance is about to enter, the wind will change

author-image
Preeti Dwivedi
Weather Update : आने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, 3 दिन बाद बदलेगा पारा

भोपाल। प्रदेश में पिछले Weather Update कुछ दिनों से प्रदेश में न्यूनतम तापमान गिरा हुआ है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी कोई वेदर सिस्टम एक्टिवेट नहीं है। अभी फिलहाल हवाओं का रुख भी उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। जिस कारण उत्तर भारत की ओर से आ रही ये सर्द हवाओं के कारण राजधानी सहित मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान गिरा हुआ है। पूर्वी हवाएं दिन के तापमान में गिरावट नहीं आने दे रही हैं। मौसम विज्ञानियों की मानें पश्चिमी विक्षोभ 9 नवंबर को उत्तर भारत में दाखिल हो सकता है। जिसके चलते हवाओं का रुख एक बार फिर बदल सकता है। हो सकता है इससे रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होने लगे।

Advertisment

मौसम विज्ञानी पीके साहा के मुताबिक उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के कारण हरियाणा और उसके आसपास बना चक्रवात भी खत्म हो गया है। लेकिन अब इन हवाओं का रुख उत्तरी होने लगा है। परिणाम स्वरूप वातावरण में सिहरन का अहसास होने लगा है। इसी के चलते रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाने लगी है। विशेषज्ञों की मानें तो 9 नवंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के फिर उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। उसके प्रभाव से बनने वाले चक्रवात के कारण एक बार फिर हवाओं का रुख बदलेगा।

मध्य प्रदेश समाचार भोपाल समाचार western disturbance topnews Pradesh Breaking Hindi Northern winds Night temperatures MP Weather News MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news in hindi mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh news madhya pradesh Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news cold in mp bhopal samachar bhopal news in hindi bhopal latest news bhopal bansal news today bansal mp news today bansal mp news
Advertisment
चैनल से जुड़ें