Weather Update: प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम,आज होगी बारिश!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक बार मौसम Weather Update का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में आज रात से कई जिलों में मौसम बदल सकता है जिसके बाद बारिश की संभावना है। आज 22 जनवरी की शाम से सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में बारिश भी हो सकती है वहीं कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।
बन रहे हैं बारिश के आसार
प्रदेश में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज रात से बारिश हो सकती है। शनिवार रात सरगुजा संभाग और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। कई कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं 23 जनवरी को सरगुजा,राजधानी दुर्ग समेत में कई जिलों में ओला वृष्टि के साथ हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। 24 जनवरी को भी कई जिलों में बारिश की संभावा जताई जा रही है।
इस तरह रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो आज कई जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। वहीं देर शाम मौसम में बदलाव होगा जिसके चलते कई जिलों में बारिश तो कई जिलों घना कोहरा छाने की संभावना है। प्रदेश में 24 जनवरी तक बारिश का सिलसिरा जारी रहेगा जिसके बाद कड़ाके ठंड पड़ सकती है।
बन रहा है सिस्टम
मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक उत्तरी छत्तीसगढ़ में उत्तर-पूर्व और दक्षिण छत्तीसगढ़ में में एक सिस्टम बन रहा है। जिससे प्रदेश में दक्षिण पश्चिम से हवाएं आ रही है। वहीं 21 जनवरी शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। जिसके बाद शनिवार से प्रदेश के गई जिलों में बारिश की संभावना है।
0 Comments