Advertisment

Weather Update Today: बिहार-झारखंड समेत यहां होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

author-image
Bansal news
Weather Update Today: बिहार-झारखंड समेत यहां होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update Today: मानसून अब अपने अंतिम चरण में है। उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत के कई जगहों से मानसून की आगे वापसी के लिए परिस्थितियां लगातार अनुकूल होती जा रही है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से जुड़ने वाले इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

Advertisment

मौसम विभाग ने यह बताया

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनता दिख रहा है। इसके कारण यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में मानसून की वापसी में थोड़ी देरी हो सकती है। जिसके कारण आने वाले दिनों में कई जगहों पर मौसम में बदलाव दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज भी देश के कई हिस्सों में हल्की से मध्य और कुछ जगहों पर तेजी बारिश की संभावना है।

इन जगहों पर बारिश के आसार

इस बीच मौसम विभाग ने आज बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, माहे, केरल, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण-गोवा, मराठवाड़ा के कई इलाकों में बारिश के आसार हैं।  निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज गुरुवार 28 सितंबर को भी देश के कई जगहों पर हल्की तो कुछ जगहों पर मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती हैं।

दक्षिणी बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। गुजरात, पश्चिम बंगाल, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, आंतरिक तमिलनाडु, लक्षद्वीप समेत कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं।

Advertisment

मध्य महाराष्ट्र, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मराठवाड़ा, कोंकण, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की उम्मीद है।

imd weather, weather update, mausam ka haal, mausam ki jankari, weather news, weather news hindi, aaj ka mausam, mausam ki khabar in hindi

ये भी पढ़ें:

Weather Update Today: बिहार-झारखंड समेत यहां होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Advertisment

Places to Visit in Delhi: अगर दिल्ली में हैं तो जरूर घूमें ये 4 मंदिर, नहीं करेगा वापस आने का मन, देखें तस्वीरें

Aaj Ka Panchang: अनंत चतुर्दशी पर बन रहा है गण्ड योग, इतने बजे तक कर पाएंगे शुभ काम

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक को प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलेगी, राजनीतिक-सामाजिक संबंध मजबूत होंगे

Advertisment

Aaj Ka Panchang: अनंत चतुर्दशी पर बन रहा है गण्ड योग, इतने बजे तक कर पाएंगे शुभ काम

weather update weather news aaj ka mausam mausam ki jankari mausam ka haal IMD weather Weather News Hindi mausam ki khabar in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें