जयपुर। राजस्थान के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य के चुरू में शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार बीती रात को न्यूनतम तापमान सीकर में 3.5 डिग्री, संगरिया में 3.6 डिग्री, करौली में 3.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 3.9 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.4 डिग्री, पिलानी में 4.6 डिग्री, अलवर में 4.8 डिग्री, अंता में 5.2 डिग्री, श्रीगंगानगर में 5.5 डिग्री, अलवर और फतेहपुर में 5.8-5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य भर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जबकि पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 19 डिग्री से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
JIO vs Airtel Recharge Plans: JIO का 249 या Airtel का 299 वाला प्लान, किस में मिल रहा ज्यादा फायदा? जाने डिटेल
JIO vs Airtel Recharge Plans: रिलायंस JIO के पास Airtel और Vi की तुलना में कुछ बेहतरीन रिचार्ज प्लान हैं।...