Advertisment

Weather Update Today: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में बदलने लगा मौसम, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Update Today: सर्द-गर्म मौसम ने लोगों को परेशान किया हुआ है। यह मौसम बुजुर्गों और बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है।

author-image
Bansal news
Chhattisgarh Weather Update: राजधानी में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा में बढ़ी नमी

Weather Update Today: सर्द-गर्म मौसम ने लोगों को परेशान किया हुआ है। यह मौसम बुजुर्गों और बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। मौसम विज्ञान विभाग यानी कि आईएमडी ने ऐलान किया है कि नवंबर महीने में देश के कई हिस्सों में दिन और रात के वक्त तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

Advertisment

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में नवंबर में अभी भी दिन गर्म बने हुए हैं। ठंड ने जोर दिखाना शुरू नहीं किया है। दिल्ली के लोग प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। यहां आसमान धुंध की चादर में लिपटा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर की हवा में अभी किसी बड़े सुधार की उम्मीद नही दिख रही है। अभी यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में ही बना रहेगा।

UP में मौसम ऐसा रहेगा

उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क बना हुआ है। नवंबर में अभी तक यूपी में सर्दी ने जोर नहीं दिखाया है। हालांकि रात के मौसम में हल्की ठंडक महसूस हो रही है। राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 10 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। आने वाले चार दिनों में तापमान में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आएगा।

मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव नजर आ रहा है। यहां पर अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट की जगह बढ़त दिख रही है। कई जिलों के न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। पिछले दिनों की तुलना में दिन में मौसम गर्म है जबि आमतौर पर नवंबर में तापमान में गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन इस बार तो मौसम का मिजाज उलटा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दिवाली तक ठंड दस्तक दे सकती है। 15 नवंबर के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना है।

Advertisment

बिहार का मौसम

बिहार के अधिकतम हिस्सों में मौसम शुष्क देखने को मिल रहा है। हालांकि पछुआ हवा के चलने के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 10 नवंबर तक मौसम इसी तरह शुष्क बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। अगले चार दिनों में राज्य के इन हिस्सों में तापमान में हल्की गिरावट का भी अनुमान है। हालांकि इस दौरान राज्य में बारिश होने की संभावना नहीं है। कुछ इलाकों मे आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

imd weather, weather update, mausam ka haal, mausam ki jankari, weather news, weather news hindi, aaj ka mausam, mausam ki khabar in hindi, weather news in hindi

weather update Weather News In Hindi Weather News Hindi weather news mausam ki khabar in hindi mausam ki jankari mausam ka haal IMD weather aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें