Advertisment

Weather update today: दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड से मिलेगी राहत, जानिए अपने शहर का मौसम

दिल्ली समेत उत्तर भारत में अभी ठंड खत्म नहीं हुई है। लोग सर्दी की ठिठुरन के बीच घने कोहरे से भी परेशान हैं। दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने इस हफ्ते दिल्ली में बारिश होने का अनुमान भी जताया है।

author-image
Bansal Desk
Weather update today: दिल्ली समेत उत्तर भारत में ठंड से मिलेगी राहत, जानिए अपने शहर का मौसम

नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत में अभी ठंड खत्म नहीं हुई है। लोग सर्दी की ठिठुरन के बीच घने कोहरे से भी परेशान हैं। दिल्ली-एनसीआर के अधिकतर इलाकों में सुबह के वक्त घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग (IMD) ने इस हफ्ते दिल्ली में बारिश होने का अनुमान भी जताया है। लेकिन देश भर के विभिन्न राज्यों को घने कोहरे से तो निजात मिलने की उम्मीद है।

Advertisment

दिल्ली मेंमौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस जा सकता है. दिल्ली में 3 और 4 फरवरी को बारिश का अनुमान है।

लखनऊ

लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Advertisment

पटना

बिहार की राजधानी पटना में भी आज न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

skymetweather के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में आज बारिश हो सकती है. लद्दाख और जम्मू कश्मीर में हल्की बारिश हो सकती। साथ ही, बर्फबारी के भी आसार हैं. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी आज बारिश होने की संभावनाएं हैं। केरल, तमिलनाडु में भी बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में आज सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

फरवरी में कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में फरवरी में सामान्य से कम तापमान रहने की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने पंजाब और हरियाणा में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने सोमवार को बताया कि पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से कम बारिश हो सकती है।

Advertisment
weather update today weather update weather today Weather in india weather in february Weather Forecast Today Live Updates weather forecast live update weather forecast in india today weather update today weather report today weather news update today weather news live today weather forecast live updates today latest weather update in ap punjab weather update other state weather update latest weather update latest weather news today jammu weather india weather update India Meteorological Department IMD predicts heavy rainfall IMD predict rain in Delhi IMD forecast for Delhi NCR Himachal weather update Haryana weather update february mein mausam kaisa rhega Delhi Weather barish kahan hogi aaj ka mausam kaisa rahega aaj ka mausam aaj ka big breaking aaj hogi barish
Advertisment
चैनल से जुड़ें