Advertisment

Weather Update Today: दिल्ली में ठंड की दस्तक के साथ कोहरे की शुरुआत, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

नवंबर शुरू होने के बावजूद ठंड ने अभी तक अपना जोर नहीं दिखाया है। दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में ठंड सिर्फ सुबह महसूस हो रही है।

author-image
Bansal news
Delhi Weather Update: आज राजधानी में दिन के समय आसमान रहेगा साफ, जाने मौसम की अपडेट

Weather Update Today: नवंबर शुरू होने के बावजूद ठंड ने अभी तक अपना जोर नहीं दिखाया है। दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में ठंड सिर्फ सुबह और रात के समय ही महसूस हो रही है। अभी भी दिन में धूप से लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। नवंबर महीने में अमूमन ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। लेकिन फिलहाल यहां मौसम का मिजाज गर्म ही बना हुआ है।

Advertisment

दिल्ली का मौसम

दिल्ली प्रदूषण की मार झेल रहा है। यहां पर प्रदूषण के चलते धुंध देखने को मिल रही है। नवंबर महीना शुरू होने के बावजूद यहां दिन के समय में गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि सुबह और रात के मौसम में हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है।

यूपी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में नवंबर के महीने में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। अभी मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। आज यूपी में तापमान स्थिर रहेगा, आज सभी जिलों में धूप देखने को मिलेगी। मौसम विभाग अनुसार यूपी की राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बाकी जिलों का तापमान भी इसके आसपास ही रहेगा।

मध्य प्रदेश का मौसम

एमपी में भी अभी दिन में अधिकतम तापमान तेज ही बना हुआ है इसके चलते यहां पर भी ज्यादा ठंड महसूस नहीं हो रही है। मध्य प्रदेश में सुबह और रात के समय हल्की ठंड का एहसास रहता है और दिन में धूप की तेजी बरकरार रहती है। मौसम विभाग के अनुसार यहां हवाओं के रुख में बार-बार बदलाव के कारण तापमान में मामलू उतार चढ़ाव ही देखने को मिल रहे हैं।

Advertisment

बिहार का मौसम

दिल्ली के अलावा बिहार में भी प्रदूषण की मार के चलते मौसम का हाल बिगड़ा हुआ है। यहां पटना नवंबर में भी अधिकतम तापमान 30 के ऊपर ही देखने को मिल रहा है। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिन तक बिहार का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। आज कई जिलों में हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें:

Azam Khan: आजम खान की फिर बढ़ी मुसीबत, अब रामपुर पब्लिक स्कूल को सात दिन में खाली करने का नोटिस

Shukra Gochar 2023: आज से बदलेगी शुक्र की चाल, अपनी नीच राशि में करेंगे गोचर, क्या होगा आप पर असर

Advertisment

Weather Update Today: दिल्ली में ठंड की दस्तक के साथ कोहरे की शुरुआत, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Indian Railway: त्योहारों में अब नहीं होना होगा परेशान, दिल्ली रेल मंडल चलाएगा 115 स्पेशल ट्रेने

weather update Weather News In Hindi Weather News Hindi weather news mausam ki khabar in hindi mausam ki jankari mausam ka haal IMD weather aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें