Advertisment

Weather Update: श्रीनगर में तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम, इस मौसम की सबसे सर्द रात

Weather Update: श्रीनगर में तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम, इस मौसम की सबसे सर्द रात Weather Update: The temperature in Srinagar is minus 1.5 degree Celsius, the coldest night of the season

author-image
Bansal News
Weather Update: राजधानी में हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में, न्यूनतम तापामन 9.7 डिग्री सेल्सियस

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। श्रीनगर में पिछली रात तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा जो कि इस मौसम की सबसे ठंडी रात थी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात पूरी घाटी में तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा। उन्होंने कहा कि इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

Advertisment

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में मंगलवार की रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा जो कि उससे पिछली रात शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम था। उन्होंने कहा कि कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान पहलगाम रहा जहां तापमान शून्य से 4.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। बारामुला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में तापमान शून्य से दो डिग्री कम, काजीगुंड में शून्य से 2.2 डिग्री कम, और कोकेरनाग में शून्य से एक डिग्री सेल्सियस कम तापमान दर्ज किया गया।

कश्मीर में सर्दियों की शुरुआत समय से पहले हो चुकी है तथा आने वाले महीनों में हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि 23 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। विभाग ने कहा कि 24 नवंबर को उत्तरी कश्मीर के हिस्सों में हल्की बर्फबारी का अनुमान है।

weather update today philippines weather update today live weather update today gma news weather update today weather update weather today weather report today weather news weather in tamil nadu weather in jammu Weather in india weather in delhi weather forecast srinagar weather forecast live update weather forecast for today weather forecast for india Weather forecast weather for today weather today weather update telugu latest today weather update today weather report Today Weather News srinagar weather update jammu and kashmir Srinagar Weather srinagar snowfall Srinagar News Srinagar rain in srinagar pagasa weather update today Mumbai Weather mang tani weather report today latest weather update karachi weather update jk weather update jk updates jk update India Weather gma weather update today gma weather chennai weather bad weather in srinagar
Advertisment
चैनल से जुड़ें