Weather Update: प्रदेश में तेजी से गिर रहा है पारा, अब पड़ेगी कड़ाकेदार ठंड

Weather Update: प्रदेश में तेजी से गिर रहा है पारा, अब पड़ेगी कड़ाकेदार ठंड

weather

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तापमान में फिर एक बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीते कुछ दिनों से राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे और ठंड में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ने की भी संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने आज 11 दिसंबर को प्रदेश का मौसम शुष्क बताया है। इसके साथ ही कुछ जिलों में बादल छाने की भी संभावना है। मौसम विभाग की माने तो कुछ दिनों बाद बादल छटेंगे जिससे प्रदेश में और कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

इस तरह रहा मौसम
शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे। जिससके ठंडी हवा के कारण तामपान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी तरह का विशेष बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। वहीं शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज 11 दिसंबर को प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password