Advertisment

Weather Update: घाटी के अधिकतर स्थानों में मौसम की सबसे सर्द रात की गई दर्ज

Weather Update: घाटी के अधिकतर स्थानों में मौसम की सबसे सर्द रात की गई दर्ज Weather Update: The coldest night of the season was recorded in most places of the valley

author-image
Bansal News
Weather Update: घाटी के अधिकतर स्थानों में मौसम की सबसे सर्द रात की गई दर्ज

श्रीनगर। कश्मीर में श्रीनगर सहित अधिकांश स्थानों पर पिछली रात मौसम Weather Update की अब तक की सबसे ठंडी रात रही, जहां न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात से एक डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही।

Advertisment

अधिकारियों ने कहा कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में गुलमर्ग पर्यटन स्थल एकमात्र ऐसा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान में मामूली सुधार हुआ है। यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात यह शून्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले शहर काजीगुंड में तापमान शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में जम्मू कश्मीर में मुख्यत: शुष्क लेकिन ठंडे मौसम का पूर्वानुमान जताया है।

weather update Weather forecast weather update today weather Weather Updates winter Delhi Weather jammu kashmir weather update news jk update Kashmir kashmir news kashmir snowfall kashmir weather snowfall in kashmir weather update pakistan jammu kashmir Jammu and Kashmir jammu Kashmir news jammu kashmir weather jammu and kashmir weather azad kashmir azad kashmir weather updates jammu kashmir weather update live weather updates weather updates kpk
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें