Advertisment

Weather Update: घाटी में अब तक की सबसे ठंड़ी रात, इतना गिरा तापमान

Weather Update: घाटी में अब तक की सबसे ठंड़ी रात, इतना गिरा तापमान Weather Update: The coldest night ever in the valley, the temperature dropped so much

author-image
Bansal News
Weather Update: पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, हरियाणा व पंजाब में हिसार सबसे ठंड

श्रीनगर। कश्मीर में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है तथा मंगलवार को पारा और नीचे चल गया। श्रीनगर में सोमवार की रात तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया और इस मौसम की अब तक की यह सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर में पिछली कुछ रातों से तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है और ज्यादातर स्थानों पर इस मौसम के सामान्य तापमान की अपेक्षा पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में तापमान कल रात शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो कि कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान रहा।उन्होंने बताया कि श्रीनगर में कल रात तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो कि रविवार रात दर्ज शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान से नीचे है। उन्होंने बताया कि वहीं बारामूला जिले के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग में तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग में तापमान शून्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि इस महीने के अंत तक मौसम के शुष्क लेकिन सर्द बने रहने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के क्षेत्रों में 25 नवंबर को हल्की बर्फबारी की 40 से 50 फीसदी संभावना है।

winters in kashmir winter in kashmir 2019 winter in kashmir winter weather updates kpk Weather Updates weather update today weather update pakistan weather update Weather forecast weather things to do in kashmir snowfall in kashmir places to visit in kashmir live weather updates latest weather updates kashmir winter vlog kashmir winter kashmir weather kashmir valley kashmir trip in winter kashmir trip kashmir tourism Kashmir Tour kashmir snowfall kashmir india kashmir in winters kashmir in winter 2018 kashmir in winter kashmir beauty Kashmir jammu kashmir weather update news jammu kashmir weather update jammu kashmir weather jammu Kashmir news jammu kashmir jammu and kashmir weather jammu and kashmir tourism Jammu and Kashmir harsh kashmir winter gulmarg kashmir Delhi Weather azad kashmir weather updates azad kashmir azad jammu kashmir weather updates
Advertisment
चैनल से जुड़ें