Advertisment

Weather update: धीरे—धीरे बढ़ रहा तापमान, 48 घंटे बाद फिर बदला मौसम

Weather update: धीरे—धीरे बढ़ रहा तापमान, 48 घंटे बाद फिर बदला मौसम Weather update: Temperature rising gradually, after 48 hours the weather changed again

author-image
Bansal News
Weather update: धीरे—धीरे बढ़ रहा तापमान, 48 घंटे बाद फिर बदला मौसम

भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल में दो दिन के बाद एक बार फिर मौसम बदल गया है। बुधवार के दिन सुबह का पारा 31 डिग्री को पार कर गया। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक दिन का तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया है। बीते दिन मंगलवार के मुकाबले तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। वहीं बुधवार को दिन में चटक धूप रही, जिसके कारण पारा भी उपर चढ़ा रहा।

Advertisment

बता दें कि बीते दो दिनों से दिन का तापमान 30 डिग्री से कम रहा। दिन में गर्मी बढ़ गई है लेकिन रात में अभी भी ठंडक महसूस की जा रही है। बुधवार को रात का तापमान 13.9 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में तापमान में महज 0.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जोकि सामान्य से 1 डिग्री कम है।

यह बन रहे आसार

दिन के तापमान में गुरुवार को थोड़ी बहुत बढ़त होने के आसार है। वहीं दिन में 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैंं। वहीं रात का तापमान 14 से 15 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें