Advertisment

Weather Update: ठंड का प्रकोप, साढ़े तीन डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, यह इलाका सबसे ठंडा

Weather Update: ठंड का प्रकोप, साढ़े तीन डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, यह इलाका सबसे ठंडा Weather Update: Outbreak of cold, minimum temperature reached three and a half degrees, this area is the coldest

author-image
Bansal News
Weather Update: राजधानी में हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में, न्यूनतम तापामन 9.7 डिग्री सेल्सियस

भुवनेश्वर। ओडिशा में बुधवार को शीतलहर के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा और 17 स्थानों पर तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। कंधमाल जिला मुख्यालय फुलबनी में पारा साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया जो राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान था।

Advertisment

इसके अलावा दरिंगबाड़ी में तापमान साढ़े चार डिग्री सेल्सियस रहा। बुलेटिन में बताया गया कि कोरापुट जिले के सेमिलीगुड़ा में तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा। झारसुगुड़ा में तापमान सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस कम, छह डिग्री दर्ज किया गया। राज्य के कालाहांडी जिले के भवानीपंता समेत आठ जगहों पर तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने बताया कि अंगुल, क्योंझर, सोनेपुर, तीतिलागढ़, सुंदरगढ़ और गोपालपुर समेत 12 मौसम स्टेशनों पर शीतलहर की स्थिति कायम है। भुवनेश्वर में तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस कम, 10.1 डिग्री दर्ज किया गया और कटक में सामान्य से 3.4 डिग्री कम, 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई जिलों में अगले दो दिन तक शीतलहर की स्थिति बरकरार रहने का अंदेशा जताया है।

weather update weather news Today Weather weather Weather Updates Odisha Weather Report covid19 news update odisha corona news odisha covid updates otv news updates karachi weather update today weather report today pakistan weather forecast pakistan weather report Odisha News latest odisha news news odisha odisha breaking news odisha current news odisha latest odisha latest news odisha news today odisha orissa odisha politics odisha tv odisha tv latest ama odisha breaking news odisha pak met weather kanak news odisha odisha poltics orissa latest news orissa news otv odisha odisha news today live daringbadi the kashmir of odisha kashmir of orissa orisha orishas karachi weather kashmir of odisha news adda odisha odisha tourism orisha weather live orishas feat. madcon orissa tourism santeria orisha shango shango orisha tomorrow weather weather lesson
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें