Advertisment

Weather Update: MP में अगले कुछ दिन रहेगी हल्की ठंड, दिल्ली में गर्मी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम पूर्वानुमान

Weather Update: ठंड की वापसी के बाद मध्य प्रदेश में तापमान में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। दिन और रात के तापमान में बदलाव के साथ पारा चढ़ने लगा है।

author-image
Kushagra valuskar
Weather Update: MP में अगले कुछ दिन रहेगी हल्की ठंड, दिल्ली में गर्मी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम पूर्वानुमान

मध्यप्रदेश में सर्द हवा के बाद तपिश शुरू।

हाइलाइट्स
  • रविवार से एमपी में मौसम में बदलाव की संभावना।
  • मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगी हल्की ठंड।
  • ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश व हिमपात के आसार।
Advertisment

Weather Update: ठंड की वापसी के बाद मध्य प्रदेश में तापमान में एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है। दिन और रात के तापमान में बदलाव के साथ पारा चढ़ने लगा है। शनिवार को दिन का तापमान तेजी से बढ़ा, जिससे लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है।

भोपाल में तापमान में उछाल

शुक्रवार और शनिवार की रात के बीच भोपाल के न्यूनतम तापमान में करीब 6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। शहर का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि, दिन के समय चुभने वाली धूप देखने को मिली। अगले 24 घंटे में तापमान में एक बार फिर उछाल आने की संभावना है।

publive-image

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव

9 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिससे मध्य प्रदेश के मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। रविवार से प्रदेश के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने का अनुमान है। फिलहाल बादल और बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन मार्च के तीसरे हफ्ते में बूंदाबांदी हो सकती है।

Advertisment

होली तक मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से होली तक एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आएंगे, जिससे मौसम में बदलाव आएगा। होली के दिन भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान 35 से 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात का तापमान 17-18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। 16 या 17 मार्च से बादल छाने और बारिश होने की संभावना है।

publive-image

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

  • ग्वालियर: न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस
  • जबलपुर: न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस
  • उज्जैन: न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस
  • भोपाल और इंदौर: न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस

प्रदेश के सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में शहडोल जिले का कल्याणपुर शहर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Advertisment

मार्च माह के रिकॉर्ड

  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान: 41 डिग्री सेल्सियस (30 मार्च 2021)
  • सबसे कम न्यूनतम तापमान: 6.1 डिग्री सेल्सियस (9 मार्च 1979)
  • सर्वाधिक बारिश: 108.8 मिमी (साल 2006)

publive-image

दिल्ली और उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, होली के दिन 14 मार्च को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में लैंडस्लाइड की आशंका है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में 9 मार्च से 5 दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊपरी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-

MP में IAS अफसरों की पोस्टिंग: मंत्री प्रहलाद के दामाद श्यामवीर BDA के CEO नियुक्त, वर्तमान सीईओ जैन उप सचिव GAD पोस्ट

MP हाईकोर्ट ने लगाई ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान को फटकार: कहा- अधिकारी खुद को शेर समझते हैं, किसी की नहीं सुनते…

weather update Weather forecast uttarakhand weather today mp weather today MADHYA PRADESH weather Delhi Weather Today aaj ka mausam "Himachal weather today
Advertisment
चैनल से जुड़ें