/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/weather-update-3.jpg)
भोपाल। प्रदेश में बादल Weather Update छटते ही ठंड अपना असर दिखाने लगी है। सर्द हवाएं अपना असर दिखा रही हैं। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के असर अब राजधानी में अपना असर दिखा रही हैं। रात के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो 16 जनवरी तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ—साथ कहीं—कहीं पाला भी पड़ सकता है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर पिछले दिनों जमकर बर्फबारी हुई है। हवाओं का रुख भी उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी हो गया है।
16 जनवरी तक पड़ेगी ठंड —
बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो मंगलवार के अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 3.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार हवा का रुख उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। गुरुवार को दोनों सिस्टम आगे बढ़ जाएंगे। जिसके चलते प्रदेश का मौसम और साफ होने लगेगा। इसका असर ये होगा कि गुरुवार से रात के तापमान में और गिरावट शुरू हो सकती है। विज्ञानियों की मानें तो 16 जनवरी तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड सकती है। साथ ही कहीं-कहीं पाला भी पड़ सकता है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें