Advertisment

MP में बदला मौसम का मिजाज: तापमान में गिरावट से 3-4 दिन सुबह-रात में रहेगी ठंड, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम नरम, पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडक बनी हुई है। अगले 24 घंटे में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभावित। भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री, न्यूनतम 18.4 डिग्री दर्ज। 9 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

author-image
Kushagra valuskar
MP में बदला मौसम का मिजाज: तापमान में गिरावट से 3-4 दिन सुबह-रात में रहेगी ठंड, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर

मध्यप्रदेश मौसम अपडेट।

हाइलाइट्स

  • पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य प्रदेश में मौसम नरम, ठंडक बनी हुई है।
  • अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट की संभावना।
  • 9 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।
Advertisment

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज नरम हुआ है। पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी साफ देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है, जिससे अगले तीन-चार दिनों तक सुबह-शाम गुलाबी ठंडक का अहसास हो सकता है। अगले 24 घंटे में हवा का रुख बदलने और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

अधिकतम तापमान में भी गिरावट

मंगलवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में कम है।

हालांकि, सोमवार-मंगलवार की रात में न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई, जो 18.4 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक पीके रायकवार के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम नरम गरम बना हुआ है।

Advertisment

publive-image

नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना

फिलहाल प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जबकि 9 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते अगले सप्ताह तक मौसम का मिजाज मिलाजुला रह सकता है।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण अगले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। अगले तीन-चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है।

मार्च के मौसमी रिकॉर्ड

मार्च महीने के रिकॉर्ड की बात करें तो साल 2021 में 30 मार्च को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था।

Advertisment

वहीं, 9 मार्च 1979 को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री रहा। इसके बाद से रात का तापमान सामान्य से अधिक ही दर्ज हो रहा है।

मार्च में कई बार बारिश भी देखी गई है, जिसमें साल 2006 में 108.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI

  • भोपाल: अधिकतम 31°C, न्यूनतम 18.4°C, AQI 129
  • इंदौर: अधिकतम 30.5°C, न्यूनतम 16.8°C, AQI 141
  • जबलपुर: अधिकतम 32.1°C, न्यूनतम 15°C, AQI 101
  • ग्वालियर: अधिकतम 30.9°C, न्यूनतम 18°C, AQI 184
  • उज्जैन: अधिकतम 31.2°C, न्यूनतम 15°C, AQI 79
Advertisment

भोपाल मौसम अपडेट

मंगलवार को भोपाल में तेज हवा चलने से गर्मी के तेवर नरम पड़ गए। दोपहर में हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई, जिससे तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

रात में हवा की रफ्तार 22 किमी प्रति घंटे रही, लेकिन उत्तरी दिशा से चलने के कारण ठंडक बढ़ गई। शाम 5:30 बजे से रात 11:30 बजे तक तापमान में 10.4 डिग्री की गिरावट देखी गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बुधवार को न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री की और गिरावट हो सकती है।

यह भी पढ़ें-

मोहन यादव की कैबिनेट बैठक, किसानों के सीमांकन-बटांकन को किया जाएगा डिजिटल, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

सिटी डेवलपमेंट के लिए MP कैबिनेट का फैसला: मास्टर प्लान एरिया के बाहर प्रोजेक्ट प्लान कर सकेंगे विकास प्राधिकरण और साडा

MADHYA PRADESH weather bhopal Weather Update western disturbance india weather news temperature drop March 2025 weather forecast
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें