Advertisment

Weather Update: MP के तापमान में बदलाव, दिल्ली-यूपी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम पूर्वानुमान

Weather Update; Aaj Ka Mausam: भोपाल सहित प्रदेश भर का तापमान उत्तर-पूर्वी व जेट स्ट्रीम हवाओं के प्रभाव से बढ़ गया है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान स्थिर बना रहा,

author-image
Kushagra valuskar
Weather Update: MP के तापमान में बदलाव, दिल्ली-यूपी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का अलर्ट, पढ़ें मौसम पूर्वानुमान

Weather Update: मध्यप्रदेश में तापमान उत्तर-पूर्वी व जेट स्ट्रीम हवाओं के प्रभाव से बढ़ गया है। शुक्रवार को राजधानी भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान स्थिर बना रहा, हालांकि रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन-रात के तापमान में इसी प्रकार के उतार-चढ़ाव की संभावना जताई है। दिन में एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, साथ ही रात के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई है।

Advertisment

प्रदेश के शहरों में अधिकतम तापमान

प्रदेश के अधिकांश शहरों के अधिकतम तापमान की बात करें तो खरगोन का तापमान सबसे अधिक 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा, खंडवा में 32.1 डिग्री, बड़वानी में 31.8 डिग्री, रतलाम में 30 डिग्री और देवास में 29.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। हवा के रुख में परिवर्तन के साथ ही एक बार फिर दिन-रात का पारा गिरने लगा है। लोगों को सर्दी से थोड़े समय के लिए मिली राहत के बाद सर्दी का एक दौर फिर से शुरू हो गया है।

publive-image

रात के तापमान में गिरावट

गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के अधिकतर शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शहडोल संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री कम रहा। वहीं, भोपाल और शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से 2.4-3.9 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, जेट स्ट्रीम हवाओं के प्रभाव से मौसम में इस प्रकार का बदलाव देखा गया है।

प्रदेश के सबसे ठंडे शहर

प्रदेश के पांच सबसे कम तापमान वाले शहरों में शहडोल के कल्याणपुर शहर की रात सबसे ठंडी रही, जहां पारा 5.6 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, गिरवर (शाजापुर) में 7.2 डिग्री, सीहोर/राजगढ़ में 7.4 डिग्री, उमरिया में 7.5 डिग्री और देवरा (सिंगरौली) में 7.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Advertisment

publive-image

उत्तर भारत में मौसम में तेजी से बदलाव

उत्तर भारत के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ मौसम तेजी से बदल रहा है, जिससे ठंड का अहसास हो रहा है। हालांकि, कई क्षेत्रों में गर्म धूप के कारण दिन के समय तापमान में वृद्धि देखी जा रही है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड अभी भी महसूस की जा सकती है। कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण कई इलाकों का तापमान शून्य से नीचे चला गया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम की स्थिति

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलने से ठंड में एक बार फिर इजाफा हुआ है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों के कई हिस्सों में बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दूसरी ओर, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है।

भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने देश भर के कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई है। विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आने वाले हफ्ते में कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

Advertisment

दिल्ली और आसपास के इलाकों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 15 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 16, 17 और 18 फरवरी को हल्का कोहरा छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।

publive-image

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

आईएमडी ने पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। 15 से 20 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर में भी इसी तरह की चेतावनी दी गई है।

उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, 19 फरवरी से उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, 14 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों में हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है।

Advertisment

15 फरवरी को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, जबकि 16, 17 और 18 फरवरी को भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। 19 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें-

इंदौर में महिला वकील के साथ कोर्ट परिसर में छेड़छाड़: हाथ पकड़कर साथ चलने का बनाया दबाव, केस दर्ज

MP Private School: एमपी में बंद हो सकते हैं 8 हजार से अधिक स्कूल! लाखों स्टूडेंट्स के भविष्य पर संकट, जानिए वजह

Advertisment
North India Weather Update mp weather update mp weather IMD weather alerts cold wave north india bhopal Weather Update Bhopal temperature update
Advertisment
चैनल से जुड़ें