/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2021-11-09-at-1.42.10-PM-2.jpeg)
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तापमान में फिर एक बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बीते कुछ दिनों से राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे और ठंड में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर-पूर्वी दिशाओं से आ रही हवाओं ने प्रदेश में और ठंड बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड का अनुभव किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दुर्ग समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। जिससे ठिठुरन और बढ़ने लती है। इसके सात ही प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में शीतलहर और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
इस तरह रहा तापमान
छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से तापमान में बदलाव देखा जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों से लगातार यहां शीतलहर चल रही है। जिससे तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है और ठंड में भी बढ़ोतरी का एहसास किया जा रहा है। वहीं बीते 24 घंटे में राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं मौसम विभाग की माने तो आज से प्रदेश के कई जिलों में और ठंड बढ़ने की संभावना है जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें