/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2021-12-23-at-9.42.14-AM.jpeg)
भोपाल। प्रदेश में हाड़ कंपाने Weather Update वाली ठंड जारी है। इसी के बीच अब एक बार फिर राजधानी समेत कई जगहों पर बारिश की संभावना नजर आ रही है। मौसम विभाग की मानें तो जबलपुर, शहड़ोल और बैतूल जिलों में बरज—चमक के साथ बौछारे पड़ सकती है। तो वहीं इंदौर, भोपाल संभाग सिवनी, नरसिंहपुर, रतलाम, उज्जैन, आगर, शाजापुर, दतिया, गुना, शिवपुरी, जिलो में शीतल दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटे के तापमान की बात करें तो प्रदेश में भिंड, छिंदवाडा, विदिशा में दिन सबसे ठंडे रहे। तो वहीं ग्वालियर, शिवपुरी और भिंड में रात सबसे ठंडी दर्ज की गई।
आज से गिरेगा पारा —
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के चलते रात की ठिठुरन इसी तरह बरकरार रहेगी। अभी पारा और अधिक गिरने से रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2022/01/Capture-1.jpg)
मौसम एक नजर —
आज से फिर गिरेगा रात का तापमान।
सर्द हवाओं के चलते शुक्रवार राजधानी में रहा शीतल दिन।
उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के चलते रात की ठिठुरन बरकरार।
सुबह के समय शहरों में कोहरा, धुंध रहने से दिन में भी सिहरन।
आज और कल रात के तापमान में गिरावट की संभावना-मौसम केंद्र।
एमपी में कड़ाके की कड़ाके की ठंड
एमपी कोल्ड डे का अलर्ट,प्रदेश में कड़ाके की ठंड का येलो अलर्ट।
शहडोल, भोपाल, संभाग ओर बेतूल जिला में गरज चमक के साथ बौछार पड़ने का अलर्ट।
इंदौर, भोपाल संभाग, सिवनी, नरसिंहपुर, रतलाम, उज्जैन, आगर, शाजापुर, दतिया, गुना, शिवपुरी, जिलो में शीतल दिन रहने का येलो अलर्ट।
एमपी के 10 जिलो में कोहरे का अलर्ट।
आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठण्ड।
प्रदेश भर में आज दिन में रिकार्ड किए गए अधिकतम तापमानों में सबसे कम तापमान (डिग्री से. में)
भिंड (गोहद) - 17.6°C, समान्य से 4.3°C कम
छिंदवाड़ा (सिटी) - 18.5°C, समान्य से 6.6°C कम
विदिशा (कुरवाई) - 18.9°C, समान्य से 4.7°C कम
ग्वालियर (सिटी) - 19.0°C, समान्य से 2.8°C कम
अशोकनगर (सिटी) - 19.7°C, समान्य से 2.0°C कम
दमोह (सिटी) - 19.6°C, समान्य से 5.0°C कम
शिवपुरी (पिपरसमा) - 19.9°C, समान्य से 2.0°C कम
भोपाल (बैरागढ़) - 19.9°C, समान्य से 4.7°C कम
सागर (सिटी) - 20.0°C, समान्य से 4.0°C कम
जबलपुर (सिटी) - 20.0°C, समान्य से 4.2°C कम
मंडला (सिटी) - 20.3°C, समान्य से 5.6°C कम
धार (सिटी) - 20.4°C, समान्य से 5.4°C कम
उज्जैन (सिटी) - 20.5°C, समान्य से 5.4°C कम
शाजापुर (सिटी) - 21.0°C, समान्य से 4.7°C कम
इंदौर (एयरपोर्ट) - 21.2°C, समान्य से 5.2°C कम
जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान ( सबसे ठंडी रात ) वाले शहर -
भिंड (गोहद) - 3.7°C
ग्वालियर (सिटी) - 4.0°C
शिवपुरी (पिपरसमा) - 4.4°C
छतरपुर (नौगांव) - 5.1°C
अशोकनगर (आंवरी) - 5.7°C
नीमच (मरूखेड़ा) - 5.9°C
गुना (सिटी) - 6.0°C
दतिया (सिटी) - 6.0°C
धार (सिटी) - 6.5°C
रायसेन (सिटी) - 6.6°C
रतलाम (सिटी) - 7.2°C
विदिशा (कुरवाई) - 7.4°C
टीकमगढ़ (सिटी) - 7.6°C
सागर (सिटी) - 7.8°C
उज्जैन (सिटी) - 8.6°C
भोपाल (बैरागढ़) - 9.2°C
इंदौर (एयरपोर्ट) - 9.4°C
जबलपुर (सिटी) - 10.8°C
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें