/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/barish-2.jpg)
भोपाल। मध्यप्रदेश में Weather Update आज से मौसम एक बार फिर का मिजाज देखने को मिलेगा। बीते 4 से 4 दिन पहले तक जहां मौसम में बेहद नमी और घना कोहरा लोगो को कंपकंपा रहा था। वहीं नजारा एक बार फिर दिखाई दे सकता है। मौसम विभाग द्वारा पहले ही 22 जनवरी को बारिश के साथ कोहरे का यलो अलर्ट जारी कर दिया था। बीते दिन सबसे कम तापामान खजुराहो में दर्ज किया गया।
इन जिलों में हो सकती है गरज—चमक के साथ बारिश —
मौसम विज्ञानी विज्ञानी पीके साहा के अनुसार शुक्रवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान वैसे तो सामान्य रहा। लेकिन ये गुरुवार के अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम सामान्य 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानकारों की मानें तो वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ के साथ—साथ एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान और अफगानिस्तान के बीच ट्रफ के रूप में सक्रिय है। कुछ इसी तरह एमपी के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। जिसके चलते मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है।
अल्पओलावृष्टि का औरेंज अलर्ट —
शनिवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल संभागों के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। तो नीचम, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, आगर विदिशा बादि शहरों में गरज—चमक के साथ बिजली व कहीं—कहीं अल्पकालिक ओलावृष्टि की संभावना है। शनिवार को दोपहर बाद बादल छाने के साथ हल्की बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें