/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/weather-2.jpg)
भोपाल। प्रदेश में बुधवार को ओला प्रदेश के गुना शहर में ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान झेलना पड़ा। लेकिन यही हालात कल शुक्रवार रात की से एक बार फिर बन सकते हैं। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से पूरे प्रदेश में गरज—चमक के साथ बारिश की स्थितियां बन सकती हैं। इस बीच कहीं—कहीं ओलावृष्टि की गतिविधियां भी तेज हो सकती हैं। जिससे किसानों की चिंता बढ़ सकती हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ विशेषज्ञ अजय शुक्ला की मानें तो हवाओं का रुख बदलने से न्यूनतम तापमान में अभी और बढ़ोत्तरी हो सकती है। जबकि बादल छाने के कारण गुरुवार से अधिकतम तापमान में गिरावट आने लगेगी। 6—7 जनवरी की दरमियानी रात में एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। जिसके प्रभाव ये रहेगा कि राजस्थान में एक प्रेरित चक्रवात बनेगा। फलस्वरूप शुक्रवार से पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कही भारी ओलावृष्टि के भी संकेत हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/dolon.png)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us