Advertisment

Weather Update: इन राज्यों में 10 -11 नवंबर को होगी अत्यधिक भारी बारिश! मौसम विभाग ने दी चेतावनी..

Weather Update: इन राज्यों में 10 -11 नवंबर को होगी अत्यधिक भारी बारिश! मौसम विभाग ने दी चेतावनी.. Weather Update: Extremely heavy rain will occur in these states on November 10 -11! Meteorological Department gave a warning..

author-image
Bansal News
Weather Update: इन राज्यों में 10 -11 नवंबर को होगी अत्यधिक भारी बारिश! मौसम विभाग ने दी चेतावनी..

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को कहा कि 10 और 11 नवंबर को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका है, जिससे सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो सकते हैं।एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव के चलते, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पड़ोसी क्षेत्र में कम दबाव का एक क्षेत्र बनने का अनुमान है।

Advertisment

मौसम विभाग ने कहा कि इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, और 11 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु तट के पास पहुंचने का अनुमान है। विभाग ने एक बयान में कहा, “इसके प्रभाव में, आठ और नौ नवंबर को तमिलनाडु के दूरदराज के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। 10 और 11 नवंबर को बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।’’भारी वर्षा 64.5 मिलीमीटर (मिमी) और 115.5 मिमी के बीच मानी जाती है जबकि 115.6 और 204.4 के बीच वर्षा बहुत भारी मानी जाती है। 204.4 मिमी से अधिक बारिश को अत्यधिक भारी वर्षा माना जाता है।

अगले चार दिनों के लिए दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु तटों और मन्नार की खाड़ी में बारिश के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। अगले दो दिनों के दौरान दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में भी इसी तरह के हालात रहने का अनुमान है।विभाग ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में समुद्र तटों पर नहीं जाने की सलाह दी है। उसने सड़कों और निचले क्षेत्रों में पानी भरने की चेतावनी दी है।

west bengal weather weather update for india weather update weather today weather science weather report today telugu weather report today live weather report today weather report imd predicts Weather Report weather of india weather news in tamil weather news Weather in india Weather Forecast Today Live Updates weather forecast live update weather forecast in india weather forecast for tomorrow weather forecast for india Weather forecast weather up weather today weather update telugu latest today weather update today weather report tamilnadu today weather report tamil today weather report news today weather report today weather news update today weather news live Today Weather News today selvakumar weather update tamilnadu weatherman tamil weather news tamil weather south india weather selvakumar weather report today latest selvakumar weather report today selvakumar weather report tamil selvakumar weather report selvakumar weather news red alert in tamilnadu rain in north india rain in india rain in central india pradeep john tamilnadu weatherman Mumbai Weather monsoon update 2021 monsoon in india latest weather update in telangana latest weather update latest weather report today latest weather news today telugu karnatak weather india weather update today india weather today india weather satellite live india weather satellite india weather report latest update india weather report india weather news today india weather news india weather map satellite live today india weather map india weather live India Weather Forecast India Weather India Monsoon andhra pradesh weatherman andhra pradesh weather man all india weather report 10 day weather map india
Advertisment
चैनल से जुड़ें