Advertisment

Weather: नए साल में बढ़ा सर्दी का सितम, दिल्ली में पारा 1.1 डिग्री तक लुढ़का, मध्य प्रदेश के कई जिलों में गिर सकते हैं ओले

Weather News: नए साल में बढ़ा सर्दी का सितम, दिल्ली में पारा 1.1 डिग्री तक लुढ़का, मध्य प्रदेश के कई जिलों में गिर सकते हैं ओले, Cold Wave in North India Minimum temperature in Delhi NCR Rain alert in MP snowfall Dense fog Weather Update

author-image
Sonu Singh
Weather: नए साल में बढ़ा सर्दी का सितम, दिल्ली में पारा 1.1 डिग्री तक लुढ़का, मध्य प्रदेश के कई जिलों में गिर सकते हैं ओले

Weather Update: नए साल के आगाज के साथ ही देश में सर्दी का सितम और बढ़ गया है। पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, यह पिछले 14 साल में सबसे कम है। दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिलने के भी आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है, इसके अलावा मध्य प्रदेश के कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं।

Advertisment

दिल्ली के सफदरजंग इलाके में इस सीजन का सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले 8 जनवरी 2006 को 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया, सफदरजंग और पालम में सुबह 6 बजे घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य रही। घने कोहरे के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ।

https://twitter.com/ANI/status/1344857016976568321

दिल्ली के पालम में इलाके तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे में तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

Advertisment

https://twitter.com/DDNewsHindi/status/1344872186956320770

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान के चुरू में पारा माइनस 0.2 डिग्री रहा। पंजाब के सभी जिलों में शीतलहर और गहरी धुंध के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी है। यहां 4 जनवरी तक शीतलहर रहने का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा के हिसार में 31 दिसंबर को 24 साल की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश और पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है। एमपी के कई जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है। 2 से 6 जनवरी के बीच दिल्ली, पश्चिमी यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 से 5 जनवरी तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे।

Advertisment

मध्य प्रदेश में मौसम का हाल
भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में 31 दिसंबर को भी कड़ाके की ठंड रही। भोपाल में दिन का तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट हुई। ग्वालियर, धार, नरसिंहपुर, राजगढ़ और खजुराहो में कोल्ड डे रहा। दो जनवरी से भोपाल में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मालवा-निमाड़ के कई इलाकों में बारिश और ओले गिर गिर सकते हैं।

weather news weather snowfall Safdarjung minimum temperature Safdarjung rain alert in mp Rain alert in Madhya Pradesh North India Weather ncr mp weather update mp news in hindi MP Breaking News Minimum temperature in Delhi mausam in mp mausam alert in mp Dense fog Delhi NCR Cold Wave in North India CG Breaking News Breaking News Bhopal Mausam ka Haal bhopal mausam bhopal ka mausam bhopal bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें