Advertisment

Weather Update: प्रदेश में फिर बरसेंगे बदरा, राजधानी समेत कई जिलों में इस दिन होगी बारिश

Weather Update: प्रदेश में फिर बरसेंगे बदरा, राजधानी समेत कई जिलों में इस दिन होगी बारिशWeather Update: Badra will rain again in the state, it will rain on this day in many districts including the capital

author-image
Bansal News
Weather Update: प्रदेश में फिर बरसेंगे बदरा, राजधानी समेत कई जिलों में इस दिन होगी बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड ने दस्तक दे दी है। तापमान में भी गिरावट आना शुरू हो गई है। रोजाना सुबह शाम ठंड का एहसास होने लगा है। उत्तर अंडमान सागर और उससे लगे कई क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। जिस कारण मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में अगले 48 घंटों के अंदर पहुंचने के आसार है। जिस कारण 18 नवंबर को प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में 18 नवंबर को कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि तापमान में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं आएगा। वहीं अगले 48 घंटे में राजधानी समेत दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में बारिश भी हुई।

Advertisment

इस तरह रहा मौसम
सोमवार को राजधानी समेत कई जिलों को मौसम शुष्क रहा यहां सुबह से ही बादल छाए रहे। वहीं शाम को यहां हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मंगलवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ में कोहरा छाने के साथ ही हल्की बारिश के भी आसार बने हुए है।मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2 दिनों में मौसम का मिजाज फिर एक बार बदल सकता है। प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है। जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस वर्ष पिछले साल के मुकाबले अच्छी ठंड पड़ने के आसार बन रहे हैं। राजधानी रायपुर में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां सुबह शाम गुलाबी ठंड का आभास किया जा रहा है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ का तापमान अभी सबसे कम दर्ज किया गया है। यहां अभी से ही ठंड पड़ना शुरू हो गई है।

Weather changed weather temperature increased raipur weather Raipur me barish raipur rainy season rain in chattisgarh rain in cg rain NDRF monsoon in mp monsoon in kerala monsoon in chhattisgarh monsoon Meteorological Department monsoon met department mausam update mausam alert MADHYA PRADESH weather Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh HP Madhya Pradesh Heavry Rain Madhya Pradesh flood Madhya Pradesh Chhattisgarh madhya pradesh Madhya Madhya Pradesh News Madhya Latest bhopal news kerala monsoon Indian Meteorology Department India Meteorological Department in Hindi live mausam IMD Weather Forecast IMD Warning IMD predicted Rainfall hindi news flood chhattisgarh weather update chhattisgarh weather Chhattisgarh chattisgarh raipur chattisgarh rain chattisgarh breaking news Cg rain.rain in chattisgarh Breaking News breaking aaj ka big breaking aaj hogi barish
Advertisment
चैनल से जुड़ें