Advertisment

Weather Update : राजस्थान में बारिश के बाद सर्दी का सितम, पारा चार डिग्री तक गिरा

Weather Update : राजस्थान में बारिश के बाद सर्दी का सितम, पारा चार डिग्री तक गिरा Weather Update: After the rains in Rajasthan, the winter season, the mercury dropped by four degrees

author-image
Bansal News
Weather Update : राजस्थान में बारिश के बाद सर्दी का सितम, पारा चार डिग्री तक गिरा

जयपुर। पिछले कई दिनों में हुई बारिश के बाद राजस्थान एक बार फिर कड़ाके की सर्दी की जद में है जहां बीती रविवार रात सीकर और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अनेक हिस्से आने वाले दिनों में शीत लहर और कोहरे की चपेट में रहेंगे।उसके अनुसार बीती रात सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर और भीलवाड़ा में चार-चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisment

वहीं फतहपुर में यह 4.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 4.6 डिग्री, नागौर में 5.0 डिग्री, पिलानी में 5.9 डिग्री, चुरू में 6.3 डिग्री, संगरिया में 6.5 डिग्री, बीकानेर में 6.6 डिग्री और गंगानगर में 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा।उल्लेखनीय है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते इस सप्ताहांत में राज्य की राजधानी जयपुर सहित लगभग सभी जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के अलवर, भरतपुर, झुंझुनू, सीकर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़, गंगानगर और नागौर आदि जिलों में शीत लहर चलने एवं कोहरा छाए रहने की चेतावनी (येलो अलर्ट) जारी की है

weather update weather report rajasthan weather outlook for rajasthan weather news weather in rajasthan Rajasthan Weather Update rajasthan weather today rajasthan weather report today rajasthan weather report rajasthan weather news live today Rajasthan Weather News Rajasthan Weather rajasthan today weather rajasthan news updates rajasthan news today rajasthan news rajasthan mausam Rajasthan Latest News rajasthan latest weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें