Advertisment

Weather Update: ठंड की मार के साथ इन राज्यों में बारिश के आसार, जानिए लें मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा है। बीते दिनों मौसम विभाग ने कम ठंड और शीतलहर के कम होने की भविष्यवाणी की थी।

author-image
Kushagra valuskar
एमपी में फिर लौटी ठंड: फेंगल का असर खत्म, अगले कुछ दिनों में कड़ाके ठंड की चेतावनी, उत्तर-पश्चिमी हवाओं से गिरेगा तापमान

Aaj Ka Mausam: दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा है। बीते दिनों मौसम विभाग ने कम ठंड और शीतलहर के कम होने की भविष्यवाणी की थी, लेकिन उसके बाद मौसम ने करवट ले लिया। पहाड़ी राज्यों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। दिल्ली में न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे आ गया है। आईएमडी के अनुसार, पारा और गिरने की संभावना है।

Advertisment

दिल्ली के मौसम का पूर्वानुमान

दिसंबर का पहला सप्ताह राजधानीवालों के लिए अच्छा रहा। सुबह और शाम के तापमान में कमी आई है। शनिवार (7 दिसंबर,2024) को दिन की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ होगी। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री तक पहुंच सकता है। रविवार को दिल्ली में बारिश की संभावना है। 10 और 11 दिसंबर को पारा 6 डिग्री तक लुढ़क सकता है।

https://twitter.com/ANI/status/1865216725584875702

पंजाब-हरियाणा का मौसम अपडेट

पंजाब में अगले दिन तक सुबह घना कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान 6-8 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री तक रहेगा। चंडीगढ़ में अधिकतम पारा 23 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच सकता है। आईएमडी ने 9 दिसंबर तक चंडीगढ़ में कोहले का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में भी कोहरे का असर रहेगा। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम पारा 8 से 10 डिग्री तक जा सकता है।

https://twitter.com/ANI/status/1865194884128477650

पहाड़ी राज्यों के मौसम का हाल

पहाड़ी प्रदेशों में बर्फबारी हो रही है, जिसका असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। जम्मू-कश्मीर में शनिवार को ठंड का असर दिखाई देगा। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, तापमान में गिरावट के साथ पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

Advertisment

उत्तराखंड में मौसम आज साफ रहेगा। रविवार को मौसम बदलने की संभावना है। कई क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

उत्तर प्रदेश-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड बढ़ रही है। यूपी के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आज कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले 2 से 3 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। 10 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-ग्वालियर-चंबल में कड़ाके की ठंड: एमपी के पूर्वी हिस्से में बारिश के आसार, इंदौर, भोपाल में अभी मौसम सामान्य

Advertisment

aaj ka mausam Weather of MP weaher update weather of delhi weather of up
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें