Advertisment

Weather Update: नए साल से पहले बदल जाएगा देश का मौसम! यहां हो सकती है बारिश, जानें आने वाले दिनों का मौसम

Weather News: देशभर में ठंड का दौर जारी है। कुछ दिनों में ही नए साल की शुरुआत होने वाली है। 2025 की शुरुआत से पहले उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश और पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

author-image
Ujjwal Rai
Weather Update: नए साल से पहले बदल जाएगा देश का मौसम! यहां हो सकती है बारिश, जानें आने वाले दिनों का मौसम

Weather Update: देशभर में ठंड का दौर जारी है। कुछ दिनों में ही नए साल की शुरुआत होने वाली है। 2025 की शुरुआत से पहले उत्तर भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश और पारे में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मौसम (Weather Update) में बदलाव की हो सकता है।

Advertisment

आज (22 दिसंबर) दिल्ली में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 और 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली (Weather Update) की वायु गुणवत्ता शनिवार को बेहद खराब की श्रेणी में पहुंच गई और 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 370 दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, 24 दिसंबर से देश का मौसम बदल सकता है। इसमें एमपी, गुजरात, राजस्थान समेत पूरे देश में मौसम (Weather Update) में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, 24 दिसंबर से मध्य प्रदेश के कुछ भागों में बारिश की भी संभावना जताई गई है।

Advertisment

publive-image

यहां हो सकती है बारिश

27 और 28 दिसंबर को पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाएगी। इसके चलते पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड आदि राज्यों में भी बारिश (Weather Update) हो सकती है।

पंजाब और हरियाणा का मौसम

पंजाब हरियाणा (Weather Update) में अगले दो दिन तक घना कोहरा छाया रह सकता है। इन राज्यों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। चंडीगढ़ में भी न्यूनतम पारा 5 डिग्री तक नीचे गिर सकता है। पंजाब में शीतलहर भी परेशान करेगी।

कैसा रहेगा अगले 24 घंटे का मौसम?

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 24 घंटों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में कोई ज्यादा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है, उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस डिग्री बढ़ सकता है। 4-5 दिनों के दौरान पश्चिम और पूर्वी भारत (गुजरात राज्य को छोड़कर) में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

Advertisment

MP में दिसंबर के आखिर में कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने कहा कि 25 दिसंबर के बाद मौसम में परिवर्तन होगा। 27 दिसंबर को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आएगा, जिससे 28 दिसंबर से बादल बन सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी पश्चिमी विक्षोभ के कारण चक्रवात और हवा का रुख पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी है, जिससे अगले कुछ दिनों में दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में 2 दिन बाद फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, जानें कब हो सकती है हल्की बारिश

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें