Advertisment

Weather News: भारी बारिश से तालाब में तब्दील हुई सड़कें, लोगों के घरों में भरा पानी, छत पर चढ़कर बचाई जान

Weather News: भारी बारिश से तालाब में तब्दील हुई सड़कें, लोगों के घरों में भरा पानी, छत पर चढ़कर बचाई जान Weather News: Roads turned into ponds due to heavy rains, water filled people's homes, saved lives by climbing on the roof

author-image
Bansal News
Weather News: भारी बारिश से तालाब में तब्दील हुई सड़कें, लोगों के घरों में भरा पानी, छत पर चढ़कर बचाई जान

विदिशा। प्रदेश में एक बार फिर बादलों की मेहरबानी शुरू हुई है। बीते दो दिनों से प्रदेश में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। कई जगहों पर तेज बारिश के कारण घरों में पानी भर गया। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। सड़कों पर कमर से लेकर छाती तक पानी भरा रहा। प्रदेश के विदिशा जिले में आने वाले सिरोंज क्षेत्र में बारिश ने जमकर कहर बरसाया। यहां तेज बारिश के कारण रहवासी कॉलोनी में पानी भर गया। यहां की सड़कें तालाबों में तब्दील हो गईं। सिरोंज के निचले इलाके में रहने वाले लोगों के घरों में पानी भर गया। यहां के लोगों ने छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। सिरोंज की कृषि उपज मंडी में भी पानी भर गया। मंडी में बने गोदामों में भी पानी भर गया।

Advertisment

यहां रखा व्यापारियों और किसानों का अनाज भी बारिश की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार व्यापारियों ने बताया कि मंडी में पानी भरने से सभी लोगों का करीब डेढ़ करोड़ का माल खराब हो गया है। पुरानी मंडी में बने अनाज के गोदामों में पानी भर गया। जिससे यहां रखा अनाज खराब हो गया है। व्यापार दलहन तिलहन व्यापार संघ के अध्यक्ष समीर भार्गव ने मीडिया को बताया कि मंडी के बगल से लगे नाले की सफाई नहीं होने के कारण मंडी में पानी भर जाता है। इस कारण यहां रखा अनाज को नुकसान पहुंचता है।

कई वॉर्डों में भरा पानी...
भारी बारिश के बाद सिरोंज के कई वॉर्डों में जलभराव की स्थिति बनी। यहां निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों के घरों में भरे पानी में सामान तैरने लगा। यहां के लोगों ने छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई। वहीं पानी भरने के बाद लोगों ने नगर पालिका की बदइंतजामियों के खिलाफ आवाज उठाई। वार्ड क्रमांक 6 में लोगों ने नपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बता दें कि प्रदेश में लगातार बारिश का सिलसिला बना हुआ है। शुक्रवार को सुबह से ही राजधानी समेत कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है लंबे समय बाद प्रदेश में मॉनसून ने वापसी की है।

hindi news madhya pradesh Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार MP news vidisha news heavy rain in Sironj people saved themselves rain in sironj Roads turned into ponds sironj news VIDISHA
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें