Advertisment

Weather News MP : ठंडी हवा चलने से गिरेगा रात का पारा, सागर, रीवा समेत पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश के आसार

author-image
Bansal News
Weather News MP : ठंडी हवा चलने से गिरेगा रात का पारा, सागर, रीवा समेत पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश के आसार

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर ठंड ने दस्तक Weather News MP दी है। मौसम विभाग के मुताबिक दो सिस्टम अब कमजोर पड़ने लगे हैं। इससे हवा का रुख भी बदल गया है। जिससे उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं की वजह से दिन और रात के तापमान में फिर गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है।

Advertisment

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया की। पश्चिमी विक्षोभ अभी जम्मू.कश्मीर में सक्रिय है, लेकिन काफी कमजोर पड़कर आगे बढ़ने लगा है। जिससे उत्तरी राजस्थान पर बना चक्रवात आगे बढ़कर उत्तर.पूर्वी मध्यप्रदेश पर आ गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सागर, रीवा समेत पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश के भी आसार बने हुए हैं।

तापमान 1 डिग्री बढ़कर 12.4 डिग्री पर पहुंच गया
मौसम विभाग के अनुसार दिन में पड़ने वाली गर्मी में शुक्रवार को कमी आ गई। प्रदेश के कई जिलों में बूंदाबांदी होने से ऐसा होना बताया गया है। इसके चलते दिन का तापमान 3.4 डिग्री गिरकर 26.6 डिग्री पर आ गया तो वहीं रात का तापमान 1 डिग्री बढ़कर 12.4 डिग्री पर पहुंच गया।

मौसम शुष्क रहेगा और हवा चलती रहेगी

दिन में 14 किमी प्रति घंटे के गति से हवा चलती रही। इसके चलते हल्की ठंड भी महसूस होती रही। मौसम केंद्र भोपाल के मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के मुताबिक रात के तापमान में गिरावट होगी। रात का तापमान 10 डिग्री तक पहुंच सकता है। आसमान पर बादल छाए रहे सकते हैं। मौसम शुष्क रहेगा और हवा चलती रहेगी।

Advertisment
Weather News MP NEWS Weather News MP mp news in hindi MP Breaking News CG Breaking News Breaking News bhopal Weather Update bhopal Weather News Update BHOPAL Weather News bhopal weather bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें