Advertisment

Weather News : प्रदेश में बारिश के आसार, बादल छटते ही बढ़ेगी ठंड

Weather News : प्रदेश में बारिश के आसार, बादल छटते ही बढ़ेगी ठंड Weather News: Chances of rain in the state, cold will increase as soon as the clouds clear

author-image
Preeti Dwivedi
Weather News : प्रदेश में बारिश के आसार, बादल छटते ही बढ़ेगी ठंड

भोपाल। प्रदेश में मौसम Weather News का मिजाज फिर बदला हुआ देखने को मिल सकता है। हवाओं में नमी बढ़ने से वातावरण ठंडा हो चला है। जिससे आसमान में भी बादल एक बार घिर आए हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, होशंगाबाद, सागर संभागों के जिलों में गुरुवार-शुक्रवार को कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है।

Advertisment
  • भोपाल में भी हो सकती है बूंदाबांदी —

राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां भी बूंदाबांदी होने के आसार दिख रहे हैं। गुरुवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के संकेत दिखाई दिए जा रहे हैं। जिसके चलते हवाओं का रुख एक बार फिर बदल गया है। जिसके चलते हवाओं में नमी घुल गई है। रात के तापमान में बढ़ोतरी भी होने लगी है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र बने हुए हैं। गुजरात की बात करें तो यहां भी अरब सागर से गुजरात तक एक ट्रफ बना हुआ है। छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां आसपास एक प्रति चक्रवात बना हुआ है।

  • सामान्य से कम रहा शहर का तापमान

मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि मंगलवार को दर्ज किए गए अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सिय से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।

  • इस कारण छा रहे हैं बादल —

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर बने 6 वेदर सिस्टम के कारण मध्यप्रदेश में मौसम ने अपना मिजाज बदल लिया है। आपको बता दें बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र के चलते इन दोनों जगहों पर एक ट्रफ बना हुआ है। जो मौसम में नमी लाने के साथ—साथ बादलों के छाने का कारण बना हुआ है। जिसके चलते बारिश के आसार बने हैं। जैसे ही बादल छटेंगे। रात का तापमान गिरने लगेगा।

Advertisment

Weather changed weather temperature increased raipur weather Raipur me barish raipur rainy season rain in chattisgarh rain in cg rain NDRF monsoon in mp monsoon in kerala monsoon in chhattisgarh monsoon Meteorological Department monsoon met department mausam update mausam alert MADHYA PRADESH weather Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh HP Madhya Pradesh Heavry Rain Madhya Pradesh flood Madhya Pradesh Chhattisgarh madhya pradesh Madhya Madhya Pradesh News Madhya Latest bhopal news kerala monsoon Indian Meteorology Department India Meteorological Department in Hindi live mausam IMD Weather Forecast IMD Warning IMD predicted Rainfall hindi news flood chhattisgarh weather update chhattisgarh weather Chhattisgarh chattisgarh raipur chattisgarh rain chattisgarh breaking news Cg rain.rain in chattisgarh Breaking News breaking aaj ka big breaking aaj hogi barish "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें