Weather update: बदल रहा मौसम आज इन राज्यों में होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत में कोहरे का कहर जारी है। अब मौसम करवट बदलता दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इन राज्यों को कोहरे से राहत नहीं
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
इन राज्यों में बारिश
अगले 24 घंटों के दौरान, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात संभव है। जबकि हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
दिल्ली
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा ज्यादार हिस्सों में पूरे दिन बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बूंदाबादी या हल्की बारिश हो सकती है।
जयपुर
राजस्थान के जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।
लखनऊ
लखनऊ का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
पटना
पटना में भी आज न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. यहां का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
0 Comments