Advertisment

Weather Report: दिल्ली-NCR समेत देश के इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Report: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

author-image
aman sharma
Weather Report: दिल्ली-NCR समेत देश के इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Report: दिल्ली-NCR में देर रात बारिश (Weather Report) होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आसमान में घने काले बादल छाए हुए हैं। वहीं, ठंडी हवाएं चल रही हैं।

Advertisment

बारिश होने की वजह से दिल्ली का मौसम (Weather Report) फरवरी की सर्दी जैसा बना हुआ है। कुछ दिन पहले तक जहां तपती गर्मी थी, अब वहां लोगों को हल्की हल्की ठंड़ लगने लगी है। राजधानी से सटे नोएडा में भी हल्की बौछारें पड़ीं।

https://twitter.com/ANI/status/1789098985380081842

भारतीय मौसम विभाग (Weather Report) के मुताबिक आज (11 मई) भी राजधानी समेत देश के अन्य राज्यों में बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। जबकि दिल्ली में आंधी-तूफान और बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली-NCR में आना वाला मौसम

मौसम विभाग (Weather Report) के पूर्वानुमान के मुताबिक, कई राज्यों में 15 मई तक मौसम खराब रहेने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, आज भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदा-बांदी भी होने की उम्मीद है।

Advertisment

आपको बता दें कि 30 से 40 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबकि अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने के आसार हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1789097963299479737

देश के इस हिस्सों में बारिश

राजधानी दिल्ली के अलावा बीती रात मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, छत्तीसगढ़, कोलकाता में भी बारिश हुई थी। वहीं, मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 2 से 3 दिन तक इन राज्यों में हल्की से मीडियम बारिश हो सकती है।

मौसम का मिजाज बदलने के बाद लोग काफी खुश है। वह अपने परिवार के साथ बाहर घुमने जा रहे हैं।

Advertisment

आंधी और तूफान के कारण 2 लोगों की मौत

दिल्ली-NCR में बीती रात करीब 10 बजे अचानक मौसम बदला और 60 से 70 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने लगी।

तेज रफ्तार से आई आंधी से कई जगह पर पड़े और बिजली के खंभे गिर गए। जिसकी वजह से कई इलाकों में कई घंटों तक बिजली गुल रही। वहीं, कुछ जगह पर तारें टूट कर नीचे गिर गई।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1789190456015720769

अचानक आई तेज आंधी और तूफान के कारण दो लोगों की जान चली गई। जबकि इसमें 23 लोग घायल हो गए। फिलहाल घायल मरीजों का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है।

Advertisment

ये भी पढ़ें- Devaraje Gowda Arrest: प्रज्वल रेवन्ना कांड का खुलासा करने वाले BJP नेता यौन शोषण केस में गिरफ्तार

ये भी पढ़ें- UP News: झांसी में भीषण हादसा, कार में आग लगने से दूल्हा समेत 4 लोग जिंदा जले; घर में पसरा मातम

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें