Advertisment

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से होगी बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, अभी चार दिन तापमान में होगी हल्कीी बढ़ोतरी, फिर बारिश की संभावना

author-image
Sanjeet Kumar
CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन से होगी बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

   हाइलाइट्स

  • प्रदेश में चार दिन साफ रहेगा मौसम
  • 16 मार्च से प्रदेश के कुछ जिलों में वर्षा
  • तापमान में होने लगी बढ़ोतरी
Advertisment

रायपुर। CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में बारिश का दौर खत्‍म हुए अभी करीब एक सप्‍ताह ही हुआ था कि मौसम विभाग ने एक और चेतावनी जारी कर दी है। मौसम विभाग ने इस सप्‍ताह के अंत में बारिश की संभावना जताई है।

हालांकि मंगलवार को छत्‍तीसगढ़ का मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में अब धूप चुभने लगी है। दिन और रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 16 मार्च से एक बार फिर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान छत्‍तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश की संभावना है।

Advertisment

हालांकि 12 मार्च को मौसम साफ रहेगा। इससे किसानों को काफी राहत है, क्‍योंकि प्रदेश में इस समय कटाई का काम शुरू हो गया है, फसलें भी पक चुकी हैं।

   चढ़ रहा दिन और रात का पारा

CG Weather Update

बता दें कि इस साल छत्‍तीसगढ़ में वेस्‍टर्न डिस्‍टरबेंस (CG Weather Update) का असर ज्‍यादा रहा। इसके चलते प्रदेश में ठंडी का दौर भी कम रहा। वहीं इस बार आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश और ओले भी गिरे।

इससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है, लेकिन अब मौसम में बदलाव के साथ गर्मी का दौर शुरू हो गया है।

Advertisment

अब दिन और रात के तापमान में लगातार हल्‍की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, लेकिन मौसम विभाग ने फिर 16 मार्च से मौसम में बदलाव के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

इधर सोमवार को रायपुर समेत प्रदेश का मौसम (CG Weather Update) शुष्‍क रहा। इसके चलते दोपहर के समय में धूप चुभने लगी है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल भी छाए रहे।

   छत्‍तीसगढ़ में नहीं चली शीत लहर

publive-image

छत्‍तीसगढ़ में हर साल दिसंबर-जनवरी के महीने में शीत लहर चलती है। लेकिन इस साल बार-बार बदल रहे मौसमी (CG Weather Update) सिस्‍टम के चलते शीत लहर का असर नहीं रहा।

Advertisment

मौसम विभाग से जानकारी मिली है कि पिछले करीब 15 सालों में इस साल ऐसा हुआ है कि दिसंबर-जनवरी महीने में एक भी दिन शीतलहर का नहीं रहा।

हालांकि ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन शीतलहर जैसा अहसास कम ही रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में 5.8 किमी ऊंचाई पर 60 डिग्री पूर्व व 30 डिग्री उत्तर में है।

इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक रूप से बढ़ोतरी की संभावना है।

Advertisment

संबंधित खबर: CG Police Transfer: छत्‍तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 91 पुलिसकर्मी NIA अटैच, इतने TI को नक्‍सल प्रभावित थानों की कमान

   आज और कल ऐसा रहेगा तापमान

cg weather

मौसम (CG Weather Update) विभाग के अनुसार रायपुर में मंगलवार को अधकितम 37 डिग्री और न्‍यूनतम 23 डिग्री पारा रहेगा। जबकि बुधवार को दिन का पारा 37.1 डिग्री और रात का पारा 23.1 डिग्री रहने का अनुामन है।

इसी तरह बिलासपुर में आज दिन में 35.7 डिग्री और रात में 20.1 पारा रहेगा। जबकि बुधवार को 0.01 डिग्री पारा बढ़ने का अनुमान है। कल अधिकतम 35.8 डिग्री और न्‍यूनतम 20.2 डिग्री पारा रहेगा।

Advertisment

इसी तरह दुर्ग में आज 35.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और न्‍यूनतम 18.3 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया जाएगा। जबकि कल 35.2 डिग्री अधिकतम और न्‍यूनतम 18.4 डिग्री रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें