/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/weather4-1.jpg)
नई दिल्ली। दिल्ली समेत उत्तर भारत में लगातार बढ़ रहे न्यूनतम तापमान के बीच आज कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार, पंजाब समेत कई राज्यों में आज मौसम में बदलाव आ सकता है। यहां झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी हिमालय पर बारिश के साथ बर्फबारी भी होगी, जिससे इन ईलाकों में ठंड बढ़ सकती है।
दिल्ली
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली में कल से दो दिनों तक तेज बारिश का अनुमान जताया गया है।
लखनऊ
यूपी की राजधानी लखनऊ में आज दिन में धूप खिलेगी। लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
पटना
पटना में आज तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पटना का आज का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
इन राज्यों में होगी बारिश
आज देश के कई हिस्सों में बारिश होगी। skymetweather के अनुसार, आज बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तम भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, छत्तीसगढ़, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें