Advertisment

Weather Alert : राजधानी में कई जगह तेज़ हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना

Weather Alert : राजधानी में कई जगह तेज़ हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना

author-image
Bansal News
Weather Alert : राजधानी में कई जगह तेज़ हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जबकि दिन में बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

Advertisment

कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिल्ली में मंगलवार को इस साल ग्रीष्मकाल का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

IPL Online App: रातों रात होमगार्ड बना करोड़पति, जानिए क्या है पूरी कहानी..

मौसम वैज्ञानिकों का क्या है कहना 

मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले सप्ताह में शहर के अलग-अलग स्थानों पर तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया है। आईएमडी ने अप्रैल से जून तक उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान और सामान्य से अधिक लू चलने की आशंका भी जताई है।

Advertisment

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘दिल्ली में कम से कम एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। किसी भी पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति में 15-16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।’’

TOP Reasonable Smartphones: ये है 5000 से कम कीमत के दमदार स्मार्टफोन, देखें बेस्ट ऑप्शन

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 16-17 अप्रैल तक राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, लेकिन ‘‘लू चलने के आसार नहीं हैं।’’

Advertisment

GT Vs KKR Dream 11 Team: इन खिलाड़ियों पर दांव बनाएगा मालामाल!

आईएमडी के मुताबिक, मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने या सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक होने पर चलने वाली गर्म हवाओं को ‘लू’ घोषित किया जाता है। वहीं, तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक होने पर ‘भीषण लू’ की घोषणा की जाती है।

ये भी पढ़ें..

>>Nagar Nikay Chunav 2023: इस जिले में 11 मई को होंगे नगर निकाय चुनाव

>>Bandi Sanjay Kumar ने हिरासत में लिए जाने के दौरान फोन खोने की शिकायत दर्ज कराई

Delhi Weather Alert Delhi weather report IMD Weather Department IMD
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें