Water Crisis in Delhi: इन इलाकों में प्रभावित रहेगी वाटर सप्लाई, दिल्ली जल बोर्ड ने सूचना की जारी….

Delhi Water Crisis: देश में गर्मी जहां पर आग उगल रही है वहीं पर पानी की समस्या का संकट भी चारों तरफ देखा जा रहा है। वहीं पर राजधानी दिल्ली में 17 मई को पानी की बड़ी कमी नजर आने वाली है जहां पर लाखों लागू पानी के लिए तरस जाएंगे। इसे लेकर दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) ने जानकारी दी है।
जानें दिल्ली बोर्ड ने क्या दी जानकारी
आपको बताते चलें कि, इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली जल बोर्ड ने बयान में कहा, “वजीराबाद वाटर वर्क्स में यमुना के तालाब का स्तर सामान्य स्तर से कम होने और यमुना नदी में हरियाणा द्वारा पानी रिलीज में कमी के कारण वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला में जल उपचार संयंत्रों से पानी का उत्पादन प्रभावित हुआ है. 17 मई की सुबह से और तालाब का स्तर सामान्य होने तक पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी.”
वजीराबाद वाटर वर्क्स में यमुना के तालाब का स्तर सामान्य स्तर से कम होने और यमुना नदी में हरियाणा द्वारा पानी रिलीज में कमी के कारण वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला में जल उपचार संयंत्रों से पानी का उत्पादन प्रभावित हुआ है: दिल्ली जल बोर्ड pic.twitter.com/KfmnOzoWaF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2022
जानें किन इलाकों में नहीं आएगा पानी
आपको बताते चलें कि, पानी की समस्या इन इलाकों में आने वाली है जहां पर दिल्ली के सिविल लाइन, हिंदू राव हॉस्पिटल और आसपास के क्षेत्र, कमला नगर, शक्ति नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, राजिंदर नगर, पटेल नगर, प्रम नगर, इंदरपुरी, कालकाजी, रामलीला मैदान, सुभाष पार्क, मॉडल टॉउन, दिल्ली गेट, सुभाष पार्क, गुलाबी बाग, मूलचंद, ग्रेटर कैलाश, बूरारी इलाकों के नाम शामिल है।
0 Comments