Advertisment

T-20 में पाक की जीत का जश्न मनाने वालों को चेतावनी! देशद्रोह कानून लागू करेगी सरकार

T-20 में पाक की जीत का जश्न मनाने वालों को चेतावनी! देशद्रोह कानून लागू करेगी सरकार T-20 में पाक की जीत का जश्न मनाने वालों को चेतावनी! देशद्रोह कानून लागू करेगी सरकार

author-image
Bansal News
Politics: भाजपा ‘सबका साथ सबका विकास, तुष्टीकरण किसी का नहीं’ अभियान के साथ लड़ेगी चुनाव- योगी

लखनऊ/बदायूं। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हालिया टी-20 मैच में भारत पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों के खिलाफ देशद्रोह कानून लागू करने की चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार रविवार को पाकिस्तान के साथ खेले गए टी -20 विश्व कप मैच के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कथित रूप से अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Advertisment

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के आधिकारिक हैंडल पर एक ट्वीट में कहा गया, 'पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों पर देशद्रोह लगेगा।' उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, '24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 विश्व कप क्रिकेट मैच के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा भारतीय टीम के विरुद्ध असम्मानजनक शब्दों का प्रयोग कर देश विरोधी टिप्पणी करते हुए शांति व्यवस्था भंग की गई है।'

इसी ट्वीट में बताया गया कि इस संदर्भ में अब तक आगरा, बरेली, बदायूं और सीतापुर में पांच मुकदमे दर्ज कर सात व्यक्तियों को नामजद किया गया है। उनमें से पांच को हिरासत में लिया जा चुका है। इन मामलों में जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की जीत पर खुशी मनाने और अपने फेसबुक पेज पर पाकिस्तान का झंडा लगाने के आरोप में बदायूं के एक युवक के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ ओपी सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि फैजगंज बेहटा निवासी नियाज ने अपने फेसबुक पेज पर पाकिस्तान का झंडा पोस्ट किया और पाकिस्तान के पक्ष में कुछ नारे लिखे। सिंह के मुताबिक मंगलवार को नियाज के खिलाफ देशद्रोह और आईटी अधिनियम के तहत फैजगंज थाने में मामला दर्ज किया गया और बुधवार को उसको गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान की जीत पर खुशी मनाने की घटना से लोगों मे नाराजगी फैल गयी थी और हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता पुनीत शाक्य ने नियाज़ के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी।

Advertisment
yogi varanasi visit yogi on taliban yogi modi nadda yogi meets modi yogi ka bhashan yogi ji meet modi ji yogi adityanth yogi adityanath Yogi yoga up cm yogi adityanat up cm yogi t20 world cup 2021 india vs pakistan match pm modi meets yogi pakistan won t20 match pakistan vs india match Pakistan vs India Pakistan modi meets yogi jaggi india-pakistan match India-Pakistan india vs pakistan t20 world cup match india vs pakistan t20 world cup 2021 india vs pakistan t20 world cup india vs pakistan t20 India Vs Pakistan match india vs pakistan live match today india vs pakistan live match 2021 india vs pakistan live match india vs pakistan india pakistan t20 world cup cmyogi cm yogi on up riot cm yogi on congress cm yogi news today cm yogi meets pm modi cm yogi latest news cm yogi in varanasi cm yogi expose CM Yogi Adityanth cm yogi adityanath CM Yogi cm banege yogi
Advertisment
चैनल से जुड़ें