Advertisment

Deoria Clash: जमीनी विवाद को एक ही परिवार में छिड़ी जंग, 6 लोगों को लेकर दुखद खबर

उत्तर प्रदेश के जब देवरिया में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष का दहलाने वाला मामला सामने आया है। जमीन विवाद में 6 लोगों की हत्या की खबर आ रही है।

author-image
Bansal news
Deoria Clash: जमीनी विवाद को एक ही परिवार में छिड़ी जंग, 6 लोगों को लेकर दुखद खबर

देवरिया। उत्तर प्रदेश के जब देवरिया में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष का दहलाने वाला मामला सामने आया है। जमीन विवाद में 6 लोगों की हत्या की खबर आ रही है। धारदार हथियार से इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया। रुद्रपुर के फतेहपुर के लेड़हां टोला गांव का मामला बताया जा रहा है। सनसनीखेज वारदात से देवरिया दहल उठा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुके हैं।

Advertisment

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वारदात के दौरान तीन लोगों के मौत की पुष्टि प्रशासन की ओर से की जा रही है। जिले में सोमवार की सुबह बड़ी घटी है। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। सुबह के समय में घर के बाहर बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्याकांड को अंजाम दिया गया। वारदात को अंजाम पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद दिया गया। साथ ही, इस घटना के दौरान गोली मारने की भी सूचना आई है।

जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया। सोमवार सुबह घर के बाहर यह सनसनीखेज घटना घटी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग किए जाने की बात गांव के लोग कर रहे हैं। रुद्रपुर थाना क्षेत्र के निकट फतेहपुर गांव में घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना आ रही है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में लोग जुट गए हैं। नारेबाजी हो रही है।

मृतकों के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के भी शामिल होने की खबर सामने आ रही है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची हुई है। एसपी संकल्प शर्मा ने मामले की जानकारी मिलते ही गांव में पीएसी की तैनाती की बात कही है। सीनियर अधिकारियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती गांव में की गई है। शांति व्यवस्था को बहाल करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।

Advertisment

दो पक्षों में चल रही थी जमीन की लड़ाई

लेड़हां टोला गांव में दो पक्षों के बीच जमीन की लड़ाई चल रही थी। सत्य प्रकाश दुबे के परिवार का गांव के ही अभयपुरा टोले के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से झगड़ा चल रहा था। जमीन विवाद की रंजिश में दोनों पक्ष लगातार आमने- सामने आ रहे थे। सोमवार सुबह प्रेमचंद यादव की हत्या हो गई। इसके बाद दर्जनों लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे के घर पर हमला बोल दिया। वे लाठी-डंडों और बंदूक से लैस थे। घर के बाहर बैठे सत्य प्रकाश दुबे, उनकी पत्नी समेत पांच लोगों की हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मरने वालों में दो पुरुष, दो बच्चे और एक महिला शामिल हैं।

डीएम और एसपी पहुंचे गांव

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर ग्राम पंचायत के लेड़हां टोले में जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन थानों की पुलिस गांव में पहुंची है। डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। माहौल को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। 6 लोगों की हत्या के बाद से गांव में आक्रोश फैला हुआ है। लोग बेकाबू हो रहे हैं। उन्हें शांत करने और हालात संभालने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा ने आसपास के थानों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। वे खुद घटनास्थल पर रवाना हुए। डीएम अखंड प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

Spain Fire: स्पेन के नाइट क्लब में लगी भीषण आग, हादसे में इतने लोग हुए शिकार

Advertisment

Rajasthan News: निर्वस्त्र करके घुमाई गई महिला को राजस्थान सरकार देगी नौकरी, पढ़ें पूरी खबर

Gandhi Jayanti 2023: महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, इन नेताओं ने भी किया नमन

Weather Update Today: हिमाचल, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Advertisment

अगर आप एक महीने के लिए चॉकलेट खाना छोड़ दें तो आपके शरीर पर क्या असर पड़ता है?, जानें यहां

deoria news Uttar Pradesh crime Deoria Clash deoria murder Deoria Murder News deoria police
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें