Wall Fell In Silwani : मध्यप्रदेश के सिलवानी से एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश के सिलवानी में एक मकान की दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सिलवानी के चंदन पिपलिया गांव में रविवार की शाम को एक मकान का काम चल रहा था। मकान में दीवार का निर्माण किया जा रहा था उसी दौरान अचान मकान की दीवार गिर गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है मरने वालों में 3 बच्चे शामिल है। वही 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मौके पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच की जा रही है।