/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/0pEwgMOH-MP-Shikshak-Bharti-2024.webp)
MP Shikshak Bharti 2024: मध्य प्रदेश में उच्च माध्यमिक यानी वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 की ज्वाइनिंग प्रक्रिया 2024 में चल रही है। प्रथम काउंसलिंग के बाद भी विज्ञापित पदों में 62% पद अब भी खाली है। विभाग इसे लेकर वेटिंग लिस्ट जारी करने की तैयारी में है।
वहीं पदवृद्धि की मांग कर रहे वेटिंग शिक्षक दिवाली के बाद फिर बड़ा आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं। इसे लेकर 22 अक्टूबर को वेटिंग शिक्षकों ने जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन भी दिये हैं।
1 हजार पदों के लिये जारी होगी वेटिंग लिस्ट
वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में 7591 पद विज्ञापित किये गए थे। इनमें से करीब 3650 बैकलॉग के पद हैं। प्रथम काउंसलिंग के तहत 3390 पदों के लिये दस्तावेज सत्यापित करवाए गए।
हालांकि प्रक्रिया में भाग नहीं लेने या डिग्री अपूर्ण होने से 457 से अधिक भर्ती के लिये अपात्र हो गए। ऐसे में ज्वाइनिंग लेटर 2901 के लिये ही जारी हुए। मतलब बैकलॉग को हटा दें तो फ्रेश पद करीब 1 हजार बचे हैं, जिनके लिये वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी।
संस्कृत में सबसे ज्यादा और हिंदी में सबसे कम पद खाली
भर्ती प्रक्रिया की प्रथम काउंसलिंग के बाद सबसे ज्यादा पद संस्कृत विषय में ही खाली हैं। यहां करीब 89% पद खाली हैं। वहीं हिंदी में सबसे कम 29% पद खाली हैं।
| विषय | विज्ञापित पद | दस्तावेज सत्यापन | नियुक्ति आदेश | शेष रिक्त पद | रिक्त पदों का प्रतिशत |
| इंग्लिश | 1645 | 821 | 477 | 901 | 55% |
| हिंदी | 509 | 408 | 361 | 148 | 29% |
| संस्कृत | 490 | 70 | 56 | 434 | 89% |
| उर्दू | 42 | 05 | 03 | 39 | 93% |
| गणित | 1214 | 348 | 311 | 903 | 74% |
| फिजिक्स | 611 | 168 | 156 | 455 | 74% |
| बायोलॉजी | 676 | 264 | 246 | 430 | 64% |
| केमिस्ट्री | 651 | 321 | 177 | 474 | 73% |
| होम साइंस | 28 | 18 | 10 | 18 | 64% |
| कॉमर्स | 460 | 239 | 205 | 255 | 55% |
| इतिहास | 292 | 170 | 148 | 144 | 49% |
| जियोग्राफी | 139 | 98 | 82 | 57 | 41% |
| पॉलिटिकल साइंस | 258 | 156 | 141 | 117 | 45% |
| इकोनॉमिक्स | 266 | 176 | 157 | 109 | 41% |
| एग्रीकल्चर | 231 | 94 | 75 | 156 | 68% |
| सोशलॉजी | 79 | 34 | 29 | 50 | 63% |
| कुल | 7591 | 3390 | 2901 | 4690 | 62% |
भर्ती के लिये जो पद विज्ञापित किये गए थे उसके अनुसार इंग्लिश में 55%, गणित में 74%, फीजिक्स में 74%, कॉमर्स में 55%, कृषि में 68% प्रतिशत पद खाली हैं। उर्दू विषय में 93% पद खाली हैं। हालांकि यहां स्वीकृत पद संख्या ही मात्र 42 है।
8 नवंबर को पदवृद्धि के लिये फिर बड़ा आंदोलन
वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में पदवृद्धि की लंबे समय से मांग हो रही है। इसे लेकर भोपाल में तीन आंदोलन हो भी चुके हैं।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1849377574100865267
भर्ती प्रक्रिया अपने अंतिम चरणों की ओर है और ऐसे में एक बार फिर दिवाली के बाद बड़े आंदोलन की तैयारी है। जानकारी के अनुसार 8 नवंबर को पदवृद्धि को लेकर भोपाल में बड़ा आंदोलन हो सकता है।
उम्मीदवार इसलिए कर रहे पदवृद्धि की मांग
उच्च माध्यमिक यानी वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 कहने को तो 7591 पदों पर हो रही है, लेकिन इसमें 3650 पद बैकलॉग के हैं। यानी भर्ती सिर्फ 3941 फ्रेश पदों पर हो रही है।
विषयवार भर्ती होने के कारण यदि इन पदों को 16 विषय और आरक्षित श्रेणी में बांट दिया जाए तो अनारक्षित श्रेणी के लिये कोई खास पद ही नहीं बचे हैं। यही कारण है कि उम्मीदवार पद वृद्धि की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: MP Transfer Policy: ट्रांसफर पर इस महीने हट सकती है रोक, पहली बार सीएम मोहन यादव ने तबादला नीति पर तोड़ी चुप्पी
इस समय जारी हो सकती है वेटिंग लिस्ट
विभाग से जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके अनुसार दिवाली के बाद वेटिंग लिस्ट (MP Shikshak Bharti 2024) जारी हो सकती है।
दिवाली के बाद भर्ती के लिए कैलेंडर जारी किया जा सकता है। इससे करीब 1 हजार उम्मीदवारों की और शिक्षक के पद पर नियुक्ति हो सकेगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें