Advertisment

International Flights Ban: विदेश यात्रा करने वालों का इंतजार और बढ़ा, 31 जुलाई तक इंटरनेशनल फ्लाइट्स को किया सस्पेंड

International Flights Ban: विदेश यात्रा करने वालों का इंतजार और बढ़ा, 31 जुलाई तक इंटरनेशनल फ्लाइट्स को किया सस्पेंड , Waiting for those traveling abroad increased international flights suspended till July 31

author-image
Shreya Bhatia
International Flights Ban: विदेश यात्रा करने वालों का इंतजार और बढ़ा, 31 जुलाई तक इंटरनेशनल फ्लाइट्स को किया सस्पेंड

नई दिल्ली। (भाषा) विमानन नियामक डीजीसीए ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की वजह से निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के निलंबन को 31 जुलाई तक और आगे बढ़ा दिया गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि हालांकि, चुनिंदा मार्गों पर संबंधित प्राधिकारियों द्वारा मंजूरी के आधार पर निर्धारित उड़ानों को अनुमति दी जा सकती है। देश में कोविड-19 महामारी की वजह से 23 मार्च, 2020 से ही निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवा निलंबित है लेकिन मई 2020 से वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन हो रहा है। वहीं सुरक्षित ‘एयर बबल’ व्यवस्था के जरिए चुनिंदा देशों के साथ जुलाई, 2020 से परिचालन हो रहा है।

Advertisment

भारत का अमेरिका, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, भूटान और फ्रांस समेत कई देशों के साथ एयर बबल करार है। इसके तहत दो देशों के बीच एयर बबल समझौते से विमानों का परिचालन एयरलाइन कंपनियां कर सकती हैं। डीजीसीए के परिपत्र में कहा गया कि यह निलंबन अंतरराष्ट्रीय मालवाहक अभियान और अनुमति प्राप्त उड़ानों के संचालन पर प्रभाव नहीं डालता है।

बता दें कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों को पहली बार मार्च 2020 में प्रतिबंधित किया गया था। घरेलू उड़ानें मई 2020 में फिर से शुरू हुईं लेकिन अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधित रही क्योंकि कोविड के मामले बड़ी संख्या में पाए जाते रहे।  DGCA ने मार्च 2020 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध को कई बार बढ़ाया है। बीते साल कोविड के चलते दुनिया अलग-अलग देशों में फंसे भारतीयों को वापस घर लाने के लिए भारत सरकार ने वंदे भारत मिशन शुरू किया था।

Advertisment

लॉकडाउन के बाद डोमेस्टिक ऑपरेशन 25 मई से खुला
कोरोना शुरू होने के बाद शेड्यूल्ड डोमेस्टिक ऑपरेशन 25 मार्च 2020 से रोक दिया गया था। हालांकि, 25 मई से इसे कुछ शर्तों और प्री-कोविड लेवल के मुकाबले एक-तिहाई कैपेसिटी के साथ धीरे-धीरे खोलना शुरू किया गया।

कोरोना वायरस Unlock 5.0 Passenger flights internationl flight International Travel international flights suspension in india international flights suspended in india international flights news international flights are open or not international flights international flight new international flight ban extended till july 31 international flight ban extended international flight ban International Flight International air travel internation flights schedule Indigo aircraft Indigo india hardeep singh puri Hardeep Singh flights passengers FLIGHTS flight ban flight diwali dgca extends ban on internation flights dgca covid 19 coronvirus cases coronavirus lockdown coronavirus corona vaccine commercial flights Central Civil Aviation Minister business news in hindi Business Diary News in Hindi Business Diary Hindi News ban on internation flights aviation sector Airlines Air Lines
Advertisment
चैनल से जुड़ें