Advertisment

MP Congress की Candidate List है या बीरबल की खिचड़ी, पकने का नाम ही नहीं ले रही, यहां फंसा पेंच

MP Congress Candidate List: पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन के लिए दो दिन का समय है। अभी कांग्रेस अपनी पूरी लिस्‍ट जारी नहीं कर सकी है।

author-image
Sanjeet Kumar
MP Congress की Candidate List है या बीरबल की खिचड़ी, पकने का नाम ही नहीं ले रही, यहां फंसा पेंच

हाइलाइट्स

  • गुना सीट से अरुण यादव के नाम पर सस्‍पेंस
  • नामांकन के लिए 26 और 27 मार्च का दिन
  • बीजेपी ने सभी 29 उम्‍मीदवार मैदान में उतारे
Advertisment

रिपोर्ट- मनीष त्रिपाठी

MP Congress Candidate List: मध्‍य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बीजेपी ने मध्‍य प्रदेश में सभी 29 लोकसभा सीटों पर अपने उम्‍मीदवारों का ऐलान कर दिया है। जबकि कांग्रेस अभी तक पूरे उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं कर पाई है।

MP की जनता को भी कांग्रेस के उम्‍मीदवारों (MP Congress Candidate List) के ऐलान का इंतजार है। ऐसे में अब जनता सवाल कर रही है कि एमपी में कांग्रेस की लिस्‍ट है या बीरबल की खिचड़ी... पकने का नाम ही नहीं ले रही है।

उम्मीदवारों के नामों का इंतजार पार्टी कार्यकर्ता भी कर रहे हैं। प्रत्याशी भी लिस्ट आने की राह देख रहे हैं। अब सवाल ये है कि ये इंतजार इतना लंबा क्यों रहा है।

Advertisment

   देर रात 12 सीटों पर की घोषणा

बता दें कि शनिवार की देर रात कांग्रेस की चौथी लिस्ट (MP Congress Candidate List) जारी की गई। इसमें एमपी के 12 नामों पर मुहर लगी।

जिसमें राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, रतलाम से कांतिलाल भूरिया, इंदौर से अक्षय कांति बम, बालाघाट से सम्राट सास्वत, सागर से गुड्डू राज, होशंगाबाद से संजय शर्मा, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, जबलपुर से दिनेश यादव, शहडोल से फुंदेलाल मार्को, उज्जैन से महेश परमार, मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर, रीवा से नीलम अभय मिश्रा को टिकट दिया है।

   6 सीटों पर अभी सस्‍पेंस बरकरार

बता दें कि कांग्रेस में अभी 6 सीटों (MP Congress Candidate List) पर सस्पेंस बरकरार है। इनमें विदिशा, ग्वालियर, गुना, मुरैना, दमोह और खंडवा है, जहां अभी भी सस्‍पेंस बरकरार है।

Advertisment

एक सीट खजुराहो गठबंधन के पास है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 10 दूसरी में 12 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है।

जबकि बीजेपी ने सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

   कांग्रेस प्रत्‍याशियों की जमानत जब्‍त होगी: वीडी

VD Sharma

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि देश के लिए कुछ करना है तो बीजेपी में ही कर सकते हैं। कांग्रेस कह रही है कि सूची (MP Congress Candidate List) बना ली है, जल्‍द जारी करेंगे।

कांग्रेस में ऐसे हालात बन गए हैं कि अब कांग्रेस में कोई स्‍थान बचा नहीं है। कांग्रेस के प्रत्‍याशी जिस भी सीट से चुनाव लड़ेंगे वहां उनकी जमानत जब्‍त होना है।

Advertisment

   गुना से अरुण यादव के नाम पर सस्‍पेंस

कांग्रेस अब तक 22 उम्‍मीदवारों (MP Congress Candidate List) का ऐलान कर चुकी है। अभी भी बाकी 6 सीटों पर पेंच फंसा हुआ है।

मुरैना, ग्वालियर, दमोह, विदिशा, खंडवा में पेंच फंसा हुआ है।

गुना सीट से बीजेपी के उम्‍मीदवार केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के सामने कांग्रेस के उम्‍मीदवार की घोषणा होना बाकी है।

गुना से अरुण यादव के नाम पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

   स्‍थानीय संगठन नहीं सहमत

गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट (MP Congress Candidate List) से अरुण यादव के नाम की चर्चा है। जबकि सूत्रों का कहना है कि उनके नाम पर स्‍थानीय संगठन सहमत नहीं है।

Advertisment

जिसके चलते लिस्ट लटकी हुई है। कांग्रेस की लिस्ट में देरी पर बीजेपी तंज कस रही है।

   हमारा प्रत्‍याशी हाथ का पंजा: यादव

EX MLA Sanjay Yadav

कांग्रेस के पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि हमारा चुनाव चिन्‍ह हाथ का पंजा है। प्रत्‍याशी (MP Congress Candidate List) तो नाम का रहता है। आज रात तक औपचारिक रूप से नाम आ जाएंगे।

जिन उम्‍मीदवारों को कांग्रेस पार्टी चुनाव मैदान में उतार रही है, उन्‍हें इशारा कर दिया गया है। कांग्रेस का कार्यकर्ता उत्‍साहित है, इन गद्दारों को भगाने के लिए। बीजेपी को हराने के लिए।

Advertisment

   नामांकन के लिए सिर्फ दो दिन

पहले चरण की सात सीटों (MP Congress Candidate List) के नामांकन के लिए सिर्फ 26 और 27 मार्च का दिन बचा है। ऐसे में लिस्ट का इस तरह लेट होना कांग्रेस की 24 की लड़ाई के लिए ठीक नहीं है।

लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का दम भर रही कांग्रेस ने अगर दिग्गजों पर दांव लगाने का मन बना लिया है तो आखिर लिस्ट रूपी नांव फंसी कहां है। ये बड़ा सवाल है।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें