Advertisment

Largest Cemetery in World: वैली ऑफ पीस के नाम से है मशहूर, दफ्न हैं 50 लाख लाशें, जानें कहां है ये कब्रिस्तान

author-image
Sonu Singh
Largest Cemetery in World: वैली ऑफ पीस के नाम से है मशहूर, दफ्न हैं 50 लाख लाशें, जानें कहां है ये कब्रिस्तान

Largest Cemetery in World: दुनिया में आज भी कई ऐसी जगहें हैं जो किसी अजूबे से कम नहीं। इसी तरह का एक कब्रिस्तान है जो इराक में है। इसे दुनिया का सबसे बड़ा कब्रिस्तान माना जाता है। यहां 50 लाख लोगों की लाशें दफ्न हैं। हर दिन करीब 200 मुर्दे दफन किए जाते हैं। आइए जानते हैं इस कब्रिस्तान के बारे में....

Advertisment

इराक के नजफ शहर में स्थित इस कब्रिस्तान का नाम 'वादी-अल-सलाम' (Wadi Al-Salaam) है। करीब 1485 एकड़ में फैला यह कब्रिस्तान 'वैली ऑफ पीस' (Valley of Peace) के नाम से भी मशहूर है। लाखों लोग इसे देखने के लिए आते हैं। यह कब्रिस्तान आकार में एक शहर के बराबर है।

हर दिन दफनाए जाते हैं करीब 200 मुर्दे
कहा जाता है कि, इस कब्रिस्तान में हर दिन करीब 200 मुर्दों को दफनाया जाता है। दरअसल, यहां इतने आतंकी हमले होते हैं कि हर रोज काफी संख्या में लोगों की मौत होगी है।

1400 सालों से किया जा रहा लोगों को दफनाने का काम
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ISIS के आतंक से पहले यहां हर साल लगभग 100-120 मुर्दों को दफनाया जाता था, लेकिन हाल के दिनों में 150-200 लोगों को हर दिन दफनाया जाता है। यह कब्रिस्तान काफी पुराना भी है। ऐसा कहा जाता है कि, यहां लोगों को दफनाने का काम पिछले 1400 वर्षों से किया जा रहा है।

Advertisment

कब्रिस्तान में बने मकबरे में मांगी जाती है मन्नत
इस कब्रिस्तान में एक मकबरा भी बना हुआ है। कहा जाता है, आईएसआईएस के खिलाफ लड़ने वाले लोग इस मकबरे में आकर मन्नत मांगते हैं, अगर लड़ाई में उनकी मौत हो जाए तो उन्हें इसी कब्रिस्तान में दफनाया जाए। शिया मुस्लिमों के बीच यह कब्रिस्तान काफी फेमस है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें