Advertisment

UP Zila Panchayat Chunav: UP के 53 जिलों में शुरू हुई वोटिंग, क्या BJP के लक्ष्य को तोड़ पाएगी सपा!

UP Zila Panchayat Chunav: UP के 53 जिलों में शुरू हुई वोटिंग, क्या BJP के लक्ष्य को तोड़ पाएगी सपा!, Voting started in 53 districts of UP Zila Panchayat Chunav will SP be able to break BJP

author-image
Shreya Bhatia
UP Zila Panchayat Chunav: UP के 53 जिलों में शुरू हुई वोटिंग, क्या BJP के लक्ष्य को तोड़ पाएगी सपा!

लखनऊ। (भाषा) उत्तर प्रदेश के 53 जिलों में शनिवार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान शुरू हुआ।राज्‍य निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनावमें 53 जिलों में 11 बजे पूर्वाह्न से तीन बजे अपराह्न तक मतदान तथा तीन बजे के बाद मतगणना प्रारंभ होगी।

Advertisment

22 जिलों में निर्वाचित घोषित

राज्य के चंदौली, हापुड़, सुलतानपुर, मिर्जापुर, रायबरेली, मथुरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, हमीरपुर, मुजफ्फरनगर, सोनभद्र, बलिया, गाजीपुर, उन्नाव, हरदोई, कुशीनगर, मैनपुरी, प्रतापगढ़, कन्नौज, जालौन, महराजगंज, संत कबीरनगर, लखीमपुर, बदायूं, प्रयागराज, अमेठी, भदोही, बाराबंकी, फर्रुखाबाद, संभल, बस्ती, फतेहपुर, शामली, अलीगढ़, जौनपुर, कासगंज, आजमगढ़, सिद्धार्थनगर, एटा, अयोध्‍या, रामपुर, सीतापुर, औरैया, महोबा, फतेहपुर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, अंबेडकरनगर, बरेली, कौशांबी, हाथरस, देवरिया और लखनऊ में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मतदान हो रहे हैं।

BJP का 65 सीटों पर जीत का लक्ष्य

इससे पहले मंगलवार को उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये जिनमें इटावा जिले को छोड़कर 21 निर्वाचित अध्यक्ष सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हैं। इटावा में समाजवादी पार्टी को जीत मिली है। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने मंगलवार को बताया था कि प्रदेश के 22 जिलों- सहारनपुर, बहराइच, इटावा, चित्रकूट, आगरा, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, ललितपुर, झांसी, बांदा, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, गोरखपुर, मऊ, वाराणसी, पीलीभीत और शाहजहांपुर में जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।

zila panchayat chairman election Zila Panchayat Adhyaksh Chunav Zila Panchayat Yogi government Uttar Pradesh UP zila panchayat Chunav 2021 UP Zila Panchayat Adhyaksh Chunav UP Politics UP POLICE UP News topnews top story SP Samajwadi Party panchayat elections national naidunia Lucknow news hindi news election CM Yogi bjp
Advertisment
चैनल से जुड़ें