Advertisment

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म: 5 बजे तक 61 प्रतिशत वोटिंग, यमुनानगर में सबसे ज्यादा, गुरुग्राम में सबसे कम

Haryana Elections 2024: हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हुआ है।

author-image
Ujjwal Rai
HARYANA ELECTION

Haryana Elections 2024: हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों पर शाम 6 बजे मतदान खत्म हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक 61 प्रतिशत मतदान हुआ है। आंकड़ों में आगे बदलाव हो सकता है। 2019 के विधानसभा चुनाव में 68.20 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Advertisment

यमुनानगर में सबसे ज्यादा 67.93 प्रतिशत वोटिंग हुई, इसके बाद पलवल में 67.69 प्रतिशत और फतेहाबाद में 67.05 प्रतिशत वोटिंग हुई। गुरुग्राम में सबसे कम 49.97 प्रतिशत वोटिंग हुई। विधानसभा चुनाव रिजल्ट 8 अक्टूबर को घोषित होगा।

03:00 PM

दोपहर 3 बजे तक जिले की चारों सीटों पर 38.61% मतदाता वोट डाल चुके हैं। सोहना विधानसभा में सबसे अधिक 42% और बादशाहपुर विधानसभा में सबसे कम 36.70% लोगों ने मतदान किया है।

11:52 AM
11 बजे तक 22.70% वोटिंग

हरियाणा में 11 बजे तक 22.70% वोटिंग हुई।

अंबाला- 25.50%

भिवानी- 23.45%

चरखी दादरी- 20.10 %

फरीदाबाद- 20.39 %

फतेहाबाद- 24.73 %

11:34 am
वोट डालने पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा 

Advertisment

— ANI (@ANI) October 5, 2024

सोनीपत-पंचकूला में EVM खराब

सोनीपत-पंचकूला में ईवीएम मशीन खराब हो गई। इसके चलते आधे घंटे देरी से वोटिंग शुरू हुई।

बता दें कि इस चुनाव में सीएम नायब सिंह सैनी, कांग्रेस की विनेश फोगाट के अलावा जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत कुल 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।

रोहतक में पूर्व MLA पर हमला

https://twitter.com/ashokdanoda/status/1842412244099010882

रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक इस दौरान धक्कामुक्की हुई और उनके कपड़े फट गए।

Advertisment

पीएम मोदी की अपील

https://twitter.com/narendramodi/status/1842381176595747105

पीएम नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा- 'आज हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड कायम करें। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी विशेष शुभकामनाएं।'

मनु भाकर ने डाला वोट
manu bhakar

पेरिस ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली मनु भाकर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के अपना मतदान कर दिया है।

खबर अपडेट हो रही है...

Advertisment
चैनल से जुड़ें