Advertisment

Lok Sabha Election 2024: बस्तर में पहले चरण में हुई 63.41% वोटिंग, संवेदनशील क्षेत्रों से मतदान दलों की वापसी शुरू

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. शाम 5 बजे तक लोकसभा सीट पर 63.41 प्रतिशत मतदान हुआ है.

author-image
Bansal news
Lok Sabha Election 2024: बस्तर में पहले चरण में हुई 63.41% वोटिंग, संवेदनशील क्षेत्रों से मतदान दलों की वापसी शुरू

हाइलाइट्स

  • बस्तर सीट के लिए वोटिंग खत्म
  • शाम 5 बजे तक 63.41 प्रतिशत मतदान
  • संवेदनशील क्षेत्रों से मतदान दलों की वापसी शुरू
Advertisment

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट के लिए वोटिंग खत्म हो गई है. शाम 5 बजे तक लोकसभा सीट पर 63.41 प्रतिशत मतदान हुआ है. फिलहाल कुछ बूथों पर मतदान जारी है. ऐसे में मतदान का प्रतिशत बढ़ भी सकता है. वहीं संवेदनशील क्षेत्रों से मतदान दलों की वापसी शुरू हो गई है.

बस्तर में कुल 63.41% वोटिंग हुई

बस्तर: 72.81%

चित्रकोट: 73.49%

कोंडागांव:  72.01%

जगदलपुर:  65.04%

नारायणपुर:  62.28%

दंतेवाड़ा:  67.02%

बीजापुर:  41.62%

कोंटा:  51.19%

4:34 PM

बीजापुर के ब्लास्ट में CRPF के कॉन्स्टेबल शहीद

बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र में हुए ब्लास्ट में CRPF के कॉन्स्टेबल देवेंद्र कुमार शहीद हो गए। वे सुरक्षा कैंप गलगम से एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इस दौरान उनको एयर एंबुलेंस से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

32 वर्षीय देवेंद्र कुमार CRPF 196वीं वाहिनी के जवान थे और बस्तर के ​​​​​​​धोबीगुड़ा के रहने वाले थे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृह ग्राम में होगा।

Advertisment

03:38 PM

बस्तर में 3 बजे कर 58.14% वोटिंग

बस्तर की 6 साटों पर दोपहर 3 बजे तक मतदान खत्म हो गया था। आइए आपको दिखाते दोपहर 3 बजे तक कहां-कहां कितना प्रतिशत मतदान हुआ। बता दें कि कोंडागांव और बस्तर में सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है।

बस्तर : 70.56%

चित्रकोट : 62.08%

कोंडागांव : 70.93%

जगदलपुर : 61.56%

नारायणपुर : 59.80%

दंतेवाड़ा : 56.34%

बीजापुर : 35.06%

कोंटा : 46.70%

03:00 PM

इन 6 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान खत्म

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा क्षेत्र है। इनमें बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा और जगदलपुर शामिल है।

कोंडागांव, नारायणपुर, चित्रकोट,दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा में मतदान खत्म हो गया है। जबकि बस्तर और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में शाम 5 बजे तक मतदान होना है।

Advertisment

पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा

publive-image

पोलिंग बूथों के बाहर मतदाताओं की कतार लगी हुई है। मतदान केंद्रों में कड़ी सुरक्षा की गई है। करीब 80 हजार जवानों की तैनाती की गई है। इनमें 35 हजार जवान सेंट्रल फोर्स के हैं।

बता दें कि इस बार बस्तर लोकसभा सीट से बीजेपी-कांग्रेस सहित 11 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, 14 लाख 72 हजार 207 वोटर्स इनमें से अपना सांसद चुनेंगे।

01:40 PM

पहले चरण में अब तक 42.57 प्रतिशत वोटिंग

बस्तर : 49.32%

चित्रकोट : 42.03%

कोंडागांव : 56.12%

जगदलपुर : 41.19%

नारायणपुर : 47.20%

दंतेवाड़ा : 45.86%

बीजापुर : 24.93%

कोंटा : 32.10%

1:22 PM

आदिवासी कांग्रेस के साथ था और रहेगा: PCC चीफ 

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने गृह ग्राम लोहंडीगुड़ा की ग्राम पंचायत गढ़िया में मतदान किया। इस दौरान वे अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। बसंल न्यूज से बात करते समय उन्होंने कहा कि आदिवासी कांग्रेस के साथ पहले भी था और अब भी रहेगा।

Advertisment

DEEPAK-BAIJ

12:22 PM

बीजापुर में एक और ब्लास्ट

बीजापुर में IED ब्लास्ट हो गया। ये ब्लास्ट भैरमगढ़ थाना इलाके के चिहका में हुआ। दरअसल, CRPF-62/E के असिस्टेंट कमांडेंट मनु एचसी ​​​​​​​चिहका पोलिंग बूथ के आसपास के दायरे में एरिया डॉमिनेशन के लिए निकले थे। इस घटना में असिस्टेंट कमांडेंट के बाएं पैर और बाएं हाथ में चोट आई है।

11: 40 AM

11 बजे तक इतनी प्रतिशत वोटिंग

बस्तर : 35.78

चित्रकोट : 35.81

कोंडागांव : 35.51

जगदलपुर : 29.40

नारायणपुर : 27.80

दंतेवाड़ा : 27.05

बीजापुर : 17.11

कोंटा : 15.42

11:25 AM

बीजापुर में हुए ब्लास्ट पर सीएम ने किया ट्वीट

बीजापुर में हुए ग्रेनेड ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि उन्होंने इस घटना में घायल हुए जवान के इलाज के निर्देश दिए हैं।

https://twitter.com/vishnudsai/status/1781199801151021056?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1781199801151021056%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=about%3Asrcdoc

Advertisment

11:22 AM

व्हीलचेयर से मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग

राज्य में चल रही वोटिंग के दौरान कई बुजुर्ग व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे।

[caption id="attachment_324601" align="alignnone" width="300"]cg बस्तर में व्हीलचेयर पर मतदान करने पहुंचे बुजुर्ग[/caption]

[caption id="attachment_324602" align="alignnone" width="300"]सुकमा सुकमा में 86 साल की महिला ने व्हीलचेयर पर जाकर वोट डाला[/caption]

Advertisment

10: 52 AM

कवासी लखमा का बड़ा दावा

कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने सुबह अपना वोट डाल दिया था। वोट डालने के बाद उन्होंने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि वे बस्तर में कई गुना वोटों के अंतर से चुनाव जीतेंगे।

10:40 AM

राजनीतिक दल का प्रचार करने वाले 2 कर्मचारी निलंबित

बीजापुर जिले में राजनीतिक दल का प्रचार करने पर कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। दरअसल, प्रकाश कुमार ठाकुर सहायक ग्रेड-3 जनपद पंचायत बीजापुर और सचिव मिरजा खान ने सोशल मीडिया के जरिए राजनैतिक दलों का प्रचार-प्रसार किया था। गुरुवार को कलेक्टर ने आदेश जारी कर दोनों को सस्पेंड कर दिया ।

निलंबन-आदेश

कलेक्टर-ने-दिया-निलंबन-का-आदेश

10:25 AM

बीजापुर में ग्रेनेड ब्लास्ट

बीजापुर में पोलिंग बूथ के पास एक बड़ा ब्लास्ट हो गया। दरअसल, बीजापुर जिले के उसूर थाना इलाके के गलगम में CRPF-196 बटालियन के जवान एरिया डॉमिनेशन पर निकले थे। इसी दौरान UBGL सेल ब्लास्ट होने के कारण एक जवान को चोट भी लग गई। बता दें कि ये ब्लास्ट मतदान केंद्र के 500 मीटर की दूरी पर हुआ।

10:12 AM

इस गांव में अभी तक नहीं डला एक भी वोट

जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूर्वती गांव में अब तक वोटिंग नहीं हुई है। दरअसल, इस क्षेत्र में नक्सलियों का खौफ है, जिस वजह से वहां के लोग गांव ही छोड़कर चले गए हैं।

10:05 AM

बीजेपी प्रत्याशी के क्षेत्र में सबसे ज्यादा वोटिंग

बीजेपी प्रत्याशी महेश कश्यप के क्षेत्र बस्तर में अब तक सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा के गृह क्षेत्र कोंटा में अभी तक सबसे कम मतदान हुआ है।

09:55 AM

अब तक हुई इतने प्रतिशत वोटिंग

बस्तर सीट पर अब तक 17.05 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं, बीजापुर में 7.8 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

09:35 AM

आदिवासी संस्कृति और सेल्फी जोन 

publive-image

पोलिंग बूथ पर सेल्फी जोन भी बनाया गया है। यहां पर आदिवासी संस्कृति की भी झलक दिख रही है। आदिवासी नृत्य करती महिलाओं की तस्वीरें लगाई गईं हैं।

09:22 AM

90 मतदान केंद्रों में वॉकी-टॉकी की व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में वोटिंग के लिए 1961 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 159 पोलिंग बूथ नो नेटवर्क जोन में है। इनमें से 90 केंद्रों में सूचना देने के लिए वॉकी-टॉकी की व्यवस्था की गई।

वहीं, कई केंद्र ऐसे भी हैं जहां वॉकी-टॉकी की भी व्यवस्था नहीं हैं। ऐसे स्थानों पर रनर की मदद से सूचनाएं भेजी जा रहीं हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें