Advertisment

Vivah Muhurat 2025: नए साल में करना चाहते हैं शादी, तीन महीने में विवाह के केवल 14 मुहूर्त, देखें लिस्ट

Vivah Muhurat 2025: कुछ ही दिनों में नया साल शुरू होने वाला है। ऐसे में यदि आप भी जानना चाहते हैं कि नए साल 2025 में जनवरी, फरवरी, मार्च में विवाह के कितने मुहूर्त आएंगे, आइए जानते हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Vivah Muhurat 2025: नए साल में करना चाहते हैं शादी, तीन महीने में विवाह के केवल 14 मुहूर्त, देखें लिस्ट

Vivah Muhurat 2025

Vivah Muhurat 2025: 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद से शुरू हुई शादियों पर विराम लगने के बाद पूष के महीने में शादियां बंद हो जाएंगी। इसके बाद नए साल 2025 में एक बार फिर विवाह कार्य शुरू हो जाएंगे।

Advertisment

ऐसे में यदि आप भी जानना चाहते हैं कि नए साल 2025 में शादियों के कितने मुहूर्त हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि हिन्दू पंचांग (Hindu Calender) के अनुसार जनवरी (Jan 2024 Vivah Muhurat 2025) , फरवरी (Feb 2024 Vivah Muhurat 2025),  मार्च (March 2024 Vivah Muhurat 2025) में शादी के कुल कितने मुहूर्त आएंगे।

11 मार्च 2025 में क्यों बंद हो जाएंगी शादियां

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार मार्च में 12 मार्च से विवाह मुहूर्त नहीं हैं। इसके बाद वैशाख के महीने में एक बार फिर शादियां शुरू होगीं।

पंचांग भेद से अलग हो सकते हैं मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार पंचांग भेद के चलते विवाह मुहूर्त में अंतर हो सकता हैं लेकिन यहां जो मुहूर्त बताए जा रहे हैं वह जबलपुर के लोक विजय पंचांग के अनुसार विवाह के शुद्ध मुहूर्त (Vivah Shuddha Muhurat) हैं।

Advertisment

मार्च में क्यों नहीं होगी शादियां

हिन्दू पंचांग के अनुसार 12 मार्च से खरमास (Kharmas) शुरू हो जाएगा, जिसके बाद से एक महीने के ​लिए यानी अप्रैल माह में शादियां नहीं होगीं।

पूष के महीने में क्यों नहीं होती शादियां

पूष का महीना किसी भी शुभ काम के लिए शुभ नहीं माना जाता है। इस दौरान चैत्र का महीना शुरू हो जाता है।इस दौरान धनु संक्रांति (Dhanu Sankranti 2025) भी आती है। पूष का महीना समाप्त होते ही शादियां एक बार फिर शुरू हो जाएंगीं।

खरमास में नहीं होती शादियां

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जब धनु संक्रांति होती है। यानी जब सूर्य धनु संक्रांति (Dhanu Sankranti 2024) में होते हैं तो इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते। इस महीने को खरमास, पूष का महीना (Kharmas 2025) भी कहते हैं। इस एक महीने में शादियां नहीं होती हैं।

Advertisment

नए साल 2025 में शादी के इतने मुहूर्त

जनवरी 2025 में शादी के मुहूर्त: 16, 17, 23

फरवरी 2025 में शादी के मुहूर्त: 6, 7, 12, 13, 18, 20, 21, 25

मार्च 2025 में शादी के मुहूर्त: 6, 7, 11

यह भी पढ़ें: Budh Margi 2024: पांच दिन बाद फिरकी मारेंगे बुध, सीधी चाल से इन जातकों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Shukra Gochar 2024: शनि के घर में शुक्र की एंट्री, वृष, तुला, कुंभ, मीन के लिए 29 दिसंबर तक का समय क्या दे रहा संकेत

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले ​विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Advertisment
Vivah Muhurat 2025 shadi ke shubh muhurat 2025 year 2025 jan feb march vivah muhurat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें