Advertisment

Vivek Sagar: हॉकी टीम का हिस्सा रहे मप्र के विवेक का मिंटो हॉल में होगा सम्मान, सीएम शिवराज भी रहेंगे मौजूद

author-image
Bansal News
Vivek Sagar: हॉकी टीम का हिस्सा रहे मप्र के विवेक का मिंटो हॉल में होगा सम्मान, सीएम शिवराज भी रहेंगे मौजूद

भोपाल। भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इस टीम का हिस्सा रहे मप्र के युवा खिलाड़ी विवेक सागर की भी जमकर तारीफें की जा रही हैं। अब विवेक सागर का गुरुवार को राजधानी के मिंटो हॉल में सम्मान किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह खुद इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। विवेक को मप्र सरकार की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। वहीं इससे पहले सीएम शिवराज सिंह ने विवेक को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी। गौरतलब है भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल के लंबे सूखे को खत्म किया है। टोक्यो में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया है।

Advertisment

इस टीम का हिस्सा मप्र के विवेक सागर भी रहे हैं। अब गुरुवार यानी 12 अगस्त को विवेक सागर का मिंटो हॉल में सरकार की तरफ से सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह भी मौजूद रहेंगे। विवेक सागर (Vivek Sagar) और नीलकांत मिश्रा (Nilkant Mishra) को भी सीएम शिवराज सिंह ने 1-1 करोड़ (corore) रुपए देने की घोषणा की थी। सीएम ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था, “भारतीय पुरुष #Hockey टीम ने #Tokyo2020 में सर्वश्रेष्ठ टीमों को हराया है। इटारसी के लाल विवेक सागर टीम का हिस्सा हैं, नीलकांता शर्मा ने मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी (MP Hockey Acadmy) से ट्रेनिंग ली है। इन दोनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि मध्यप्रदेश सरकार प्रदान करेगी।” वहीं इस कार्यक्रम में नीलकांता भी शामिल हो सकते हैं।

कौन हैं विवेक सागर?
भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस टीम में मप्र का एक मात्र खिलाड़ी शामिल है। इस टीम में चुने गए प्रदेश के विवेक सागर होशंगाबाद जिले की इटारसी तहसील के ग्राम शिवनगर चांदौन के रहने वाले हैं। मध्यम वर्गीय परिवार में शिक्षक रोहित प्रसाद के बेटे विवेक सागर ने वर्ष 2018 में फोर नेशंस टूर्नामेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स, चैम्पियन ट्रॉफी, यूथ ओलम्पिक, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, एशियन गेम्स तथा वर्ष 2019 में अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। विवेक सागर को यूथ ओलम्पिक में बेस्ट स्कोरर और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर में बेस्ट जूनियर प्लेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया। एशियाड 2018 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली भारतीय टीम में शामिल मिडफिल्डर हॉकी खिलाड़ी विवेक 62 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिन्हे वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एकलव्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

hindi news madhya pradesh mp news in hindi bhopal bhopal news Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार madhya pradesh news bhopal latest news bhopal samachar भोपाल समाचार Bhopal news live BHOPAL NEWS today Today news Bhopal vivek sagar akola Champions Trophy Commonwealth Games eklavya award Madhya Pradesh Hockey Academy MP Sports News Vivek Sagar Bhopal News in Hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें