Advertisment

Vivek Sagar: प्रदेश के ओलंपियन विवेक सागर को सीएम शिवराज सिंह ने बनाया डीएसपी, जानें क्या बोले हॉकी खिलाड़ी

author-image
Bansal News
Vivek Sagar: प्रदेश के ओलंपियन विवेक सागर को सीएम शिवराज सिंह ने बनाया डीएसपी, जानें क्या बोले हॉकी खिलाड़ी

भोपाल। प्रदेश के युवा हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे विवेक सागर का गुरुवार को भोपाल में सम्मान किया गया। सीएम शिवराज सिंह ने मिंटो हॉल (Minto Hall, Bhopal) में ओलिंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर (Hockey Player, Vivek Sagar) को सम्मानित कर उन्हें 1 करोड़ रुपए की राशि भी दी गई। इसके साथ ही सीएम ने विवेक को डीएसपी भी बनाया है। इसके साथ ही ओलंपिक में शूटिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खरगोन के ऐश्वर्य प्रताप सिंह को भी 10 लाख रुपए की राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीएम शिवराज समेत प्रदेश की खेलमंत्री यशोधरा राजे सिंधिया और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे। मिंटो हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले मप्र के खिलाड़ी भी शामिल हुए। विवेक सागर ने सम्मान राशि प्राप्त कर कहा कि मप्र खेल अकादमी बेहतरीन है।

Advertisment

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1425714777989386246?s=20

अकादमी की सुविधाओं की तारीफ
यहां की सुविधाओं में खेल का प्रशिक्षण लेकर ही मैं इतना अच्छा खेल पाया हूं। विवेक ने कहा कि आप जो सोचें वह कर सकते हैं। सब दिमाग का खेल है। दिमाग में बेहतर सोचें तो सफलता आपके कदम चूमेगी। विवेक ने कहा कि आप अपने स्किल्स पर फोकस करिए और मेहनत करते रहिए एक दिन खुद ही आप सफल हो जाएंगे। सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि विवेक ने मप्र का नाम रोशन किया है। हम विवेक का स्वागत अभिनंदन करते हैं। शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं दी जाएंगी। बता दें कि भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल बाद ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इस टीम का हिस्सा रहे मप्र के युवा खिलाड़ी विवेक सागर ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1425726672314134533?s=20

कौन हैं विवेक सागर?
भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस टीम में मप्र का एक मात्र खिलाड़ी शामिल है। इस टीम में चुने गए प्रदेश के विवेक सागर होशंगाबाद जिले की इटारसी तहसील के ग्राम शिवनगर चांदौन के रहने वाले हैं। मध्यम वर्गीय परिवार में शिक्षक रोहित प्रसाद के बेटे विवेक सागर ने वर्ष 2018 में फोर नेशंस टूर्नामेंट, कॉमनवेल्थ गेम्स, चैम्पियन ट्रॉफी, यूथ ओलम्पिक, न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज, एशियन गेम्स तथा वर्ष 2019 में अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। विवेक सागर को यूथ ओलम्पिक में बेस्ट स्कोरर और फाइनल सीरीज भुवनेश्वर में बेस्ट जूनियर प्लेयर अवॉर्ड से भी नवाजा गया। एशियाड 2018 में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली भारतीय टीम में शामिल मिडफिल्डर हॉकी खिलाड़ी विवेक 62 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिन्हे वर्ष 2018 में मध्य प्रदेश शासन द्वारा एकलव्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

cm shivraj CM Shivraj Singh Chouhan bhopal news Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार MP news HOSHANGABAD tokyo Olympic vivek sagar 1 Crore given to vivek sagar 1 Crore to Vivek Sagar CM Shivraj to give 1 Crore to Vivek Sagar Hockey Player Hockey Player Madhya Pradesh Olympian Vivek Sagar Vivek Sagar of Hoshangabad Vivek Sagar of Hoshangabad Madhya Pradesh Yashodhara Raje Scindia
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें