Advertisment

नवंबर में इस दिन से शुरू होंगीं शादियां: दिसंबर, जनवरी, फरवरी, मार्च में विवाह के कितने मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

Vivah Muhurat 2024-25 : नवंबर में इस दिन से शुरू होंगीं शादियां: दिसंबर, जनवरी, फरवरी, मार्च में विवाह के कितने मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

author-image
Preeti Dwivedi
Vivah-muhurat-2024-2025

Vivah-muhurat-2024-2025

Vivah Muhurat List 2024-2025: देवउठनी एकादशी 2024 के बाद से शादियां शुरू हो रही हैं, पांच महीने में करीब 25 विवाह मुहूर्त आएंगे।

Advertisment

बीते ​चार महीने रुके विवाह कार्यों पर से रोक हटने वाली है। 12 नवंबर को देव उठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2024) के बाद से शादियां शुरू हो जाएंगी। यदि आप भी जानना चाहते हैं कि दीपावली (Diwali 2024) के बाद से शादियां कब से शुरू हो जाएंगी।

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से जानते हैं नवंबर में शादियां कब से शुरू होंगी, इस साल शादियों के कितने मुहूर्त हैं, अगले चार महीने तक शादियां के कुल कितने मुहूर्त हैं।

नवंबर में शादी के मुहूर्त: 17, 22, 23

दि​संबर 2024 में शादी के मुहूर्त: 3, 4, 5, 10, 13, 14, 15

14 दिसंबर से 14 जनवरी तक शादियां खरमास लगने के कारण शादियां नहीं होंगी।

Advertisment

जनवरी 2025 में शादी के मुहूर्त: 16, 17, 23

फरवरी 2025  में शादी के मुहूर्त: 6, 7, 12, 13, 18, 20, 21, 25

मार्च 2025 में शादी के मुहूर्त: 6, 7, 11

मार्च 2025 में इस दिन से बंद हो जाएंगी शादियां

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार मार्च में 12 मार्च से विवाह मुहूर्त नहीं हैं। इसके बाद वैशाख के महीने में एक बार फिर शादियां शुरू होगीं।

पंचांग भेद से अलग हो सकते हैं मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार पंचांग भेद के चलते विवाह मुहूर्त में अंतर हो सकता हैं लेकिन यहां जो मुहूर्त बताए जा रहे हैं वह जबलपुर के लोक विजय पंचांग के अनुसार विवाह के शुद्ध मुहूर्त हैं।

इस बार देवशयनी एकादशी पर क्यों नहीं हैं विवाह मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार देवशयनी एकादशी पर विवाह नहीं (Shadi ke Muhurat 2024 in Hindi)   होंगे। इसका कारण सूर्य की चाल होगी।

Advertisment

दरअसल जब सूर्य वृश्चिक राशि (Vrishchik me Surya ka Gohcar 2025 ) में नहीं होते, जब शादियां शुरू नहीं होती। इस बार देवउठनी एकादशी 12 नवंबर को है, इस दौरान सूर्य तुला राशि में रहेंगे, जबकि 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

यही कारण है कि इस बार देवउठनी एकादशी पर शादियां नहीं होंगी। जैसे ही सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, शादियां शुरू हो जाएंगीं।

यह भी पढ़ें: Shadi Muhurat 2024: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे देवउठनी एकादशी पर शादी की तैयारी, इस बार बड़ी ग्यारस पर नहीं बजेगी शहनाई

Advertisment
jyotish Vivah Muhurat 2024-25 shadi ke muhurat vivah lagn dec 2024 vivah muhurat jan vivah muhurat 2025 feb vivah muhurat 2025 march vivah muhurat 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें